सुरक्षा-चिकित्सा और जरूरी सामान की कोई कमी नहीं:एयरपोर्ट पर सुरक्षा दोगुनी, अस्पतालों में बफर स्टॉक, इमरजेंसी के लिए वॉलंटियर टीमें तैयार

Updated on 10-05-2025 11:42 AM

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच भोपाल पूरी सतर्कता के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आम लोगों में घबराहट का माहौल नहीं है, लेकिन सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की छु​ट्टियां रद्द कर दी गई हैं। किराना बाजार से लेकर पेट्रोल पंप तक सब सामान्य है। रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या घटी है। पुलिस ने 30 पॉइंट्स पर निगरानी का दावा किया। हालांकि शहर में कम ही जगह चेकिंग होते दिखी।

स्वास्थ्य: एम्स, आयुष विभाग अलर्ट, वॉलंटियर टीमें बनीं एम्स भोपाल ने सभी डॉक्टरों, फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ और अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। सभी विभागों को बफर स्टॉक बनाने और इमरजेंसी से निपटने के लिए कंटिजेंसी प्लान लागू करने को कहा गया है। मॉक ड्रिल और वॉलंटियर टीमों की तैयारी शुरू हो गई है।

उधर, आयुष विभाग ने भी प्रदेश भर के सरकारी आयुष कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी संस्थानों को अलर्ट पर रखा है। स्टाफ की छुट्टियां रद्द करने और उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एयरपोर्ट: टू-लेयर सुरक्षा, यात्रियों को राहत

राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को दोगुना कर दिया गया है। अब यात्रियों के वाहन जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचते हैं, उन्हें स्थानीय थाना पुलिस और सीआईएसएफ की सघन जांच से गुजरना पड़ता है। इसके बाद ही वे डिपार्चर एरिया तक पहुंच सकते हैं। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने 8 से 22 मई तक जारी टिकटों पर कैंसिलेशन या तारीख बदलने पर कोई अतिरिक्त शुल्क न लेने का फैसला किया है।

यातायात : घर रहे यात्री, एक दिन में 174 टूर रद्द तनाव को देखते हुए लोग यात्राएं निरस्त कर रहे हैं। ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के टूर पैकेज भी बड़ी संख्या में निरस्त हो रहे हैं। लोग सामान्य यात्राएं भी रद्द कर रहे हैं। शुक्रवार को 174 रिजर्वेशन रद्द हुए।

इससे पहले रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में एक हजार से अधिक ऑनलाइन रिजर्वेशन रद्द हो चुके हैं। इधर, यातायात के प्रमुख माध्यम रेलवे स्टेशन और बस अड्‌डों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। भोपाल पुलिस कमिश्नर का दावा है कि 30 से ज्यादा इलाकों में चेकिंग हो रही है। हालांकि, शुक्रवार को शहर में मुस्तैदी नहीं दिखी।

औद्योगिक क्षेत्र: भेल में फोटो मिलान के बाद प्रवेश बीएचईएल फैक्ट्री की सुरक्षा को भी और पुख्ता किया गया है। अब प्रत्येक गेट पर औद्योगिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सभी कर्मचारियों और आगंतुकों के आईडी और फोटो मिलान के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। समय और गतिविधियों की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी असामान्य स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

शहर... पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से चिह्नित किए इलाके 1. शहर के सात एंट्री प्वाइंट्स जिनमें रायसेन रोड, विदिशा रोड, एयरपोर्ट रोड, इंदौर रोड, कोलार रोड और होशंगाबाद रोड शामिल हैं। 2. एयरपोर्ट के बाहर 3. नेशनल हाईवे 4. लालघाटी 5. वीआईपी गेस्ट हाउस 6. बुधवारा 7. पॉलिटेक्निक चौराहा 8. पीएचक्यू 9. विधानसभा पर मोबाइल यूनिट 10. राज भवन 11. वल्लभ भवन 12. आरकेएमपी 13. मैन स्टेशन 14. कोलार थाना 15. अवधपुरी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.