मप्र विधानसभा में विजिटर्स की होती है तगड़ी चेकिंग, जूते-चप्पल भी उतरवा लिए जाते हैं बाहर

Updated on 14-12-2023 12:41 PM
भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली में संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन ही दो-तीन युवक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए जिस तरह लोकसभा की दर्शक दीर्घा में पहुंच गए और फिर वे सदन में कूदकर स्मोक बम सरीखी सामग्री से धुआं छोड़ने में समर्थ हो गए, उससे देशभर में हड़कंप मचा है। इस घटना से संसद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं।

हरदम रहती है तगड़ी सुरक्षा

बहरहाल, इस संदर्भ में अगर मप्र विधानसभा में सुरक्षा के इंतजामों को देखें तो यहां कोई भी बाहरी व्यक्ति बगैर पास या परिचय पत्र के प्रवेश नहीं कर सकता है। पूरे विधानसभा परिसर में सुरक्षा के लिए विशेष बल तैनात रहता है। इसके अलावा जब विधानसभा का सत्र चल रहा होता है तो उस वक्त अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की जाती है। इसमें जिला पुलिस बल का भी सहयोग लिया जाता है।

विजिटर्स के लिए ऐसी है व्यवस्था

मप्र विधानसभा में विजिटर्स के लिए विधानसभा सचिवालय द्वारा पास जारी किया जाता है। यह पास किसी विधायक या अन्य गणमान्य व्यक्ति की अनुशंसा पर ही जारी किया जाता है। इसके अलावा विधानसभा में प्रवेश करने के लिए विजिटर्स के पास वैध पहचान पत्र होना चाहिए। पास में बाकायदा इस बात का उल्लेख होता है कि संबंधित व्यक्ति अध्यक्षीय दीर्घा समेत किस दीर्घा में जाकर बैठ सकता है।

दो जगह सुरक्षा जांच

विधानसभा में पहुंचने वाले विजिटर्स को दो जगहों पर सुरक्षा जांच से गुजरना होता है। पहले तो गेट तैनात सुरक्षाकर्मी उनकी चेकिंग करते हैं। इसके बाद दीर्घा में प्रवेश से पहले उनकी चेकिंग होती हैं। यहां उनके जूते-चप्पल उतरवा लिए जाते हैं। उनका मोबाइल भी बाहर ही रखवा लिया जाता है। यहां तक कि विजिटर्स खाने-पीने की सामग्री लेकर भी दीर्घा में प्रवेश नहीं कर सकते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.