आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे व्यक्तियों का हो बेहतर और निःशुल्क उपचार

Updated on 09-07-2024 06:44 PM

पिछड़ा   एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  श्रीमती कृष्णा गौर ने एम्स में उपचाररत आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे परिवार के सदस्यों  से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने  सभी का बेहतर उपचार कराने और पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को आश्‍वस्त किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सोमवार 8 जुलाई को सुबह आकाशीय बिजली गिरने से सतनामी नगर झुग्गी बस्ती पिपलानी के श्री शैतान सिंह, श्रीमती सविता सिंह, सुश्री सोनम और बालक अमन से एम्स के बर्न वार्ड में मिल कर उपचार के संबंध में बात कर जानकारी ली।

श्रीमती गौर ने श्री शैतान  सिंह से कहा  कि  परिवार के सभी सदस्यों का अच्छे से अच्छा उपचार करवाया जायगा। उपचार निःशुल्क करवाया जायगा। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने एम्स के बर्न वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक, डॉ. राहुल दुबेपुरिया से उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एम्स के चिकित्सकों से आकाशीय बिजली से झुलसे परिवार के सदस्यों का बेहतर उपचार करने के लिए कहा एम्स के बर्न वार्ड के आई सी यू में भर्ती श्री शैतान सिंह ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर को बताया कि सोमवार सुबह अचानक झुग्गी की छत की चादर टूट कर गिरी और उनके ऊपर आसमान से अंगारों की बारिश होने लगी। इससे वह, उनकी पत्नी सविता, पुत्री सोनम और पुत्र अमन आग में झुलस गए।  

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता नियमानुसार देने के निर्देश एस.डी.एम. श्री रवीश श्रीवास्तव को दिए। उन्होंने  शैतान सिंह के पुत्र आकाश से उनके माता- पिता, बहिन भाई के  निःशुल्क उपचार करवाने  के साथ झुग्गी एवं घरेलू सामान की क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने की बात कही। पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्री भीकम सिंह बघेल, श्री दलजीत सिंह और श्री संतोष ग्वाला राज्यमंत्री श्रीमती गौर के साथ थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.