भोपाल एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत तो युवक ने की यह हरकत

Updated on 20-09-2024 11:22 AM

भोपाल। पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद पर बेटे ने डायल-100 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की नसीहत देकर चली गई। इस बात से तिलमिलाकर युवक ने डायल-100 पर फिर फोन किया और राजा भोज एयरपोर्ट पर बम रखा होने की झूठी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता बुलवाकर राजा भोज एयरपोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की जांच की गई। इस मामले में गांधी नगर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।


यह है घटनाक्रम

गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर ऐशबाग निवासी 33 वर्षीय दशरथ सिंह उर्फ आशीष निजी काम करता है। उसका अक्सर अपने पिता से विवाद होता रहता है। 16 सितंबर की शाम को भी पिता से विवाद होने पर दशरथ ने डायल- 00 को फोन किया था। पुलिस मौके पर पहुंची और घरेलू विवाद होने के कारण महज समझाइश देकर लौट गई।

इस बात से खफा होकर दशरथ ने रात करीब दस बजे दोबारा डायल- 100 को फोन लगाया और बोला कि राजाभोज एयरपोर्ट पर बम रखा हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल ही बम डिस्पोजल और डाग स्क्वायड के साथ एयरपोर्ट की सर्चिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
उसके बाद पुलिस ने दशरथ को फोन लगाकर उसकी दी गई सूचना झूठी साबित होने की जानकारी दी। जांच में यह भी पता चला कि जिस नंबर से दशरथ ने फोन किया था, उसकी सिम उसके पिता के नाम पर है। पुलिस ने वायुयान सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दशरथ को हिरासत में ले लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.