भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे तक कटौती, बिजली विभाग ने पावर कट से पहले दिया अलर्ट

Updated on 13-09-2024 11:53 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी शहर के 25 से अधिक रहवासी और व्यवसायिक इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी। इन इलाकों में डेढ़ से लेकर 5 घंटे तक की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जिन इलाकों में बिजली की कटौती की जा रही है, वहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कारण सप्लाई बंद रखी जाएगी।

शुक्रवार को जिन क्षेत्रों में 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी, उनमें अमलतास कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, समृद्धि परिसर, अंकित परिसर, राजहंस कॉलोनी, मक्सी, रापड़िया, आकृति इको सिटी, आस्था विहार, सौम्य पार्कलैंड, रीगल टाउन जैसे कई महत्वपूर्ण रहवासी क्षेत्र शामिल हैं।

इन इलाकों में होगी कटौती


सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक राजहर्ष कॉलोनी, अंकित परिसर, ललिता नगर, समृद्धि परिसर, कटिहार मार्केट, ईदगाह हिल्स, अमलतास कॉलोनी, जज कॉलोनी, लवकुश अपार्टमेंट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक के लिए बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक


आकृति इको सिटी, कस्तूरी बिहार, बागली, फॉर्म विस्टा कॉलोनी, मक्सी, रापड़िया और इसके आसपास के क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक के लिए बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।


सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 तक


आस्था बिहार, सौम्या पार्कलैंड, रीगल टाउन, क्रिस्टल अपार्टमेंट और उसके आसपास के इलाकों में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 तक बिजली की कटौती की जाएगी।

बिजली विभाग की जनता से अपील


अधिकारियों ने जिले की जनता से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जा रही है, वहां के नागरिक अपने आवश्यक कार्यों को बिजली कटौती के पहले ही पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.