मुझे जनसंघ में शामिल करने का प्रयास हुआ था, लेकिन मैं नहीं गया, दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कहा

Updated on 31-07-2023 01:01 PM

इंदौर ।  राजमाता सिंधिया के साथ मुझे भी जनसंघ में शामिल करने के प्रयास हुए थे। कुशाभाऊ ठाकरे और कैलाश सारंग ने दो-तीन बैठकें भी की थीं, लेकिन मैं जनसंघ में शामिल नहीं हुआ। लोग यह भ्रांति भी फैलाते हैं कि मेरे पिता जनसंघी थे, जबकि यह बिल्कुल गलत है। मेरे पिता ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जनसंघ और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों को हराया था।

इसका मतलब यह बिलकुल नहीं कि वे जनसंघी थे। मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, वह देश के लिए घातक है। ऐसा सब जगह हो सकता है। मेरा तो कहना है कि पार्टी बदलने वाले को अगले चुनाव यानी कम से कम छह वर्ष के लिए किसी भी चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर देना चाहिए।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही। वे रविवार को आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (एआइपीसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर वक्ता बोल रहे थे। एआइपीसी के प्रदेशाध्यक्ष अजय बागडिया और संयोजक अमित उपाध्याय हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी की वजह से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है।

पौधा कोई लगाता है, फल कोई और खाता है

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो योजनाएं कांग्रेस के समय में बनी, जिन पर कांग्रेस के समय में काम हुआ, उनका उद्घाटन भाजपा सरकार कर रही है। यह पुरानी कहावत है कि पौधा कोई और लगाता है और फल कोई और खाता है। हमने जो बिजली प्लांट लगाए थे, उनका उत्पादन शुरू होने के बाद ही प्रदेश बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है।

गुरु दक्षिणा दो फिर बताऊंगा

एआइपीसी के प्रदेशाध्यक्ष बागडिया ने जब दिग्विजय सिंह से पूछा कि 75 वर्ष की उम्र में भी वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे हैं तो सिंह ने कहा कि जब भी कोई यह सवाल पूछता है तो मैं कहता हूं कि पहले सवा रुपये गुरु दक्षिणा दो। इसके बाद ही बताऊंगा। किसी के पास 25 पैसे खुले होते नहीं और मैं बताता नहीं।

यात्राओं से हमेशा फायदा मिला

सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हो या महात्मा गांधी की भारत दर्शन यात्रा, यात्राओं से हमेशा लाभ मिला है। आदि शंकराचार्य ने आठ वर्ष की उम्र में यात्रा की थी। वर्ष 2017 में सिंह ने भी पैदल नर्मदा परिक्रमा की थी। सिंह ने कहा कि यात्राओं को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। राहुल गांधी को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे भारत जोड़ो यात्रा के पहले और बाद के राहुल गांधी में कोई अंतर नजर नहीं आता। वे बहुत संवेदनशील और समझदार हैं।

हर व्यक्ति पर 41 हजार का कर्ज

सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रति सप्ताह करोड़ों रुपये कर्ज ले रही है। वर्ष 2003 के मुकाबले वर्तमान में कर्ज कई गुना बढ़ गया है। प्रदेश में औसतन हर व्यक्ति पर 41 हजार रुपये कर्ज है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.