तीन घंटे तक जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रहा अंधेरा, लगेज चोरी, कई यात्री गिरकर घायल

Updated on 09-12-2023 12:47 PM

जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक स्टेशन की बिजली गुल हो गई। यात्रियों को पहले कुछ समझ नहीं आया, लेकिन काफी देर तक बिजली न आने पर स्टेशन पर हालात बिगड़ने लगे। इस दौरान जबलपुर मुख्य स्टेशन का पूरा विद्युत सिस्टम ध्वस्त हो गया। इस दौरान स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफार्म क्रमांक एक से लेकर 6 प्लेटफार्म तक अंधेरे में रहा है। यहां तक की बिजली बंद होने की वजह से टिकट काउंटर भी बंद हो गया। यह देख यात्रियों ने हंगामा तक दिया। घटना के दो दिन बार भी इसकी जवाबदेही तय नहीं हो सकी है। विभाग अपने इंजीनियर और अधिकारियों को बचाने में जुटा है। अभी तक इस मामले की जांच नहीं हुई है और इधर पूरे स्टेशन की घंटों बिजली बंद होने के बाद कई यात्रियों का लगेज चोरी हो गया तो कई यात्री चलते समय गिर गए।

तीन घंटे बाद आई बिजली

घटना के बाद विभाग के इंजीनियरों ने भी सुधार कार्य शुरू किया, लेकिन बिजली सिस्टम करीब एक बजे दुरूस्त हो सका था। स्टेशन में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में गड़बड़ी आने से पूरे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म सहित विभागों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी। इस पैनल पर ही पूरा बिजली का बैकअप भी जुड़ा हुआ है। जब जनरेटर का उपयोग करने का प्रयास किया गया तो वह भी चालू नहीं हो सका । जानरेटर को भी प्रारंभिक रूप से इस पैनल से कनेक्ट किया गया है। देर रात पैनल रिपेरिंग होने पर बिजली सप्लाई चालू हो सकी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.