मानव तस्करी के साथ अवैध गर्भपात पर ज्यादा रहता था जोर, प्रसव कराने का पांच साल का डाटा खंगाल रही एसआइटी

Updated on 01-11-2023 12:55 PM

भोपाल बच्चा चोरी कर बेचने के मामले में विशेष जांच दल पुलिस रिमांड पर लेने के बाद अर्चना सेनी और सीमा शक्ति देवी से लगातार पूछताछ कर रही है। इसमें सामने आया है कि यह गिरोह बच्चों की तस्करी से जयादा अवैध रूप से गर्भपात करने में जोर देते थे, इसमें ज्यादा खतरा भी नहीं था और रुपये भी मुंह मांगे मिला करते थे।इसी सिलसिले में एक हरियाणा के डाक्टर को बुलाकर उनको शाम के विशेष परामर्श कराया जाता था।उस डाक्टर पर एसआइटी ने शिकंजा कसने साक्ष्य जमा करने में लगी है। अगर अवैध रूप से गर्भपात कराने में पकड़े भी गए तो वह अपने एनजीओ के कारण बच जाया करती थी। डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि अर्चना सैनी, उसकी नाबालिग बेटी, बेटा सूरज सैनी , उसकी कथित महिला मित्र मुस्कान बानों और निशांत स्वामी के करीब 12 बैंक खातों की जानकारी निकालने में समय लग रहा है। उनके बैंक खाते हरियाणा , दिल्ली और मुंबई तक में है।

अर्चना और निशांत उठा रहे थे घर के खर्च

अर्चना सैनी और निशांत स्वामी अपने घर के खर्च उठा रहे थे। अर्चना सैनी को इंवेंट में काम करने के दौरान रुपये मिलते थे, उसके अलावा पासपोर्ट और बीजा के काम के दौरान निशांत को रुपये मिलते थे। उनसे घर के खर्च चल रहा था। उनके पास लाखों रुपये महीना आ रहा था। बीयर ,पब में जाया करते थे।

निशात को छोड़ने की तैयारी थी

पुलिस पूछताछ में सबसे ज्यादा अहम जानकारी अर्चना सैनी की नाबालिग बेटी से अहम जानकारी मिली है। उसने अपनी मां का एक एक राज पुलिस को बताया है। निशांत का अर्चना छोड़ने की तेयारी कर रही थी। निशांत अब उनको खर्चा उठाने की इनकार कर चुका था। उसे अर्चना दबाव बनाकर रखती थी, उसे एफआइआर कराने का डर दे रखा था।

डाक्टर को गिरफ्तारी करेंगे

डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि होडल के पलवल क्षेत्र के गांव बनेचारी निवासी डा. अशोक कुमार जेवर बार्डर पर हामिदपुर के पास अस्पताल चलाते हैं, वह 12 वीं पास है और डाक्टर बनकर बैठे है। वह चिकित्सा उपकरण के साथ अन्य सामान बेचते हैं। उनके स्वजनों को पूछताछ के लिए बुलवाया था, उन्होंने मानव तस्करी के उसका हाथ होने से इनकार किया,लेकिन सीमा से संपर्क होने की बात कबूल की है। दोनों के अस्पताल में करीब 50 किमी दूर है। डा अशोक कुमार को आरोपित बनाने के लिए दस्तावेज चेक कराए जा रहे हैं।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.