वर्षा से मिली थी राहत, रूकते ही वायु गुणवत्ता फिर हुई खराब

Updated on 05-12-2023 12:35 PM

भोपाल राजधानी में पिछले दिनों वर्षा की बूंदों की वजह से वायु गुणवत्ता में काफी सुधार आया था, लेकिन यह दो दिन ही तक रह पाया। इसके बाद अब सोमवार को फिर यह खराब हो गई है।दरअसल वर्षा की बूंदों के जमीन पर पड़ने से धूल का उड़ना कम हो गया था। जिससे एक दिसंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 58 पर आ गया था। जो कि काफी लंबे समय बाद बेहतर स्थिति में आया था लेकिन यह अधिक दिनों तक नहीं रहा। तीन दिन बाद ही चार दिसंबर को रात 10 बजे तक एक्यूआइ 289 हो गया है।बता दें कि शहर में वायु गुणवत्ता मापने के लिए तीन स्थानों पर मापक यंत्र लगाए गए हैं।

गुणवत्ता खराब होने की यह है वजह

तीन दिन बाद शहर का वायु गुणवत्ता स्तर खराब होने की वजह यह है कि वर्षा बंद होते ही हवा चलने से धूल उड़ने लगी है। तो वहीं विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से राजनीतिक दलों के समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की गई। जिस वजह से प्रदूषण फैला है।

चार दिन की स्थिति

एक दिसंबर

स्थान - एक्यूआइ

कलेक्ट्रेट - 89

टीटीनगर - 65

पर्यावरण परिसर - 58

दो दिसंबर

स्थान - एक्यूआइ

कलेक्ट्रेट - 157

टीटीनगर - 112

पर्यावरण परिसर - 94

तीन दिसंबर

स्थान - एक्यूआइ

कलेक्ट्रेट - 167

टीटीनगर - 143

पर्यावरण परिसर - 114

चार दिसंबर

स्थान - एक्यूआइ

कलेक्ट्रेट - 289

टीटीनगर - 241

पर्यावरण परिसर - 202


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.