भोपाल में मतदाताओं को जागरूक करने KBC की तर्ज पर होगी प्रतियोगिता

Updated on 09-11-2023 12:27 PM
भोपाल । प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इस बार शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा बाइक-कार रैली, मैराथन, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, रंगोली प्रतियोगिताओं समेत तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लोकप्रिय टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की तर्ज पर 'कौन बनेगा विजेता' प्रतियोगिता का आयोजन 10 और 11 नवंबर को एमपी नगर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागियों से मतदाता जागरूकता आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।


फैशन शो के जरिए करेंगे जागरूक

इसके साथ ही जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता आधारित फैशन शो का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें शहर के फैशन माडल रैंप वाक के माध्यम से नागरिकों से मतदान करने संबंधी अपील करेंगे। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में इस बार शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से भोपालवासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्वीप आइकान की कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया।


स्वीप आइकान मिसेज इंडिया अपेक्षा डबराल ने की अपील

 उधर, विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जिला स्वीप आइकान द्वारा मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई है। स्वीप द्वारा मिसेज इंडिया अपेक्षा डबराल सहित पद्मश्री दुर्गा बाई व्योम, केबीसी कर्मवीर अवार्ड प्राप्त डा. उषा खरे, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त दिव्यांग पूनम श्रोती सहित अन्य को आइकान बनाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.