एमपी में दीपावली के अगले दिन भी रहेगा अवकाश, गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाएंगे

Updated on 27-10-2024 12:30 PM

भोपाल । हमारे भारत की पहचान पशुपालन से भी है। हमारे यहां दूध और दही की नदियां बहती थीं। गांव का निचला तबका भी गोवर्धन पूजा बड़े उत्साह से मनाता है। हमारे त्योहारों को पुनर्स्थापित करने की जरूरत है।


गौ माता के विशेष पूजन के साथ केंद्र सरकार भी गोवर्धन पूजा को धूमधाम से मनाएगी और मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस भी 30 अक्टूबर से लेकर चार नवंबर तक अलग-अलग उत्सव मना रहे हैं। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से कहा कि हमारी सरकार ने भी गोशालाओं का बजट दुगुना किया है।


बेहतर गोशालाएं बनाने जा रहे हैं। दूध उत्पादन को लगातार बढ़ावा दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली मानने के लिए अन्य शहर व राज्य में दूरदराज जाने वाले शासकीय कर्मी दूसरे दिन वापस नहीं आ पाते हैं। इनमें सबसे अधिक समस्या बैंक कर्मियों को होती है। इसलिए दीपावली के दूसरे दिन भी शासकीय अवकाश रखा गया है।


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर सभी के मन में ‘वोकल फार लोकल’ का भाव रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सभी को वोकल फार लोकल के लिए प्रेरित करते हैं।


निकाय कर्मियों को दीपावली से पहले होगा वेतन भुगतान


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले ही वेतन भुगतान किया जाए।


इसे लेकर नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त भरत यादव ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से निकायों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों, संविदा कर्मियों सहित आउटसोर्स कर्मियों को भी अक्टूबर के वेतन का भुगतान दीपावली से पहले ही कर दिया जाए। जिन निकायों में वेतन भुगतान की राशि संबंधी स्थापना व्यय चुंगी क्षतिपूर्ति से प्राप्त राशि से अधिक है, वहां अपनी निधि से वेतन भुगतान करें।


हिंगणकर संविदा पर सीएम के ओएसडी नियुक्त


आईपीएस आधिकारी राजेश कुमार हिंगणकर को सेवानिवृत्ति से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में संविदा पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। हिंगणकर अभी मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी है और इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे है।


सेवानिवृत्ति से पहले उनकी सविंदा पर पदस्थापना एक नवंबर से मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर हुई है। ऐसा पहली बार है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में किसी आईपीएस अधिकारी को संविदा नियुक्ति दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.