मध्य प्रदेश में आज जमकर बरसेंगे मेघा... ग्वालियर, छतरपुर और भिंड सहित 14 जिलों में भारी की चेतावनी

Updated on 12-08-2025 11:07 AM
भोपाल। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने ऊपरी हवा के चक्रवात का असर इन दिनों मध्य प्रदेश में भी नजर आ रहा है। चक्रवात से आ रही नमी के कारण सोमवार को प्रदेश के सात जिलों में बारिश हुई, जिसमें छतरपुर के नौगांव में सबसे ज्यादा 59 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को भी यह प्रभाव जारी रहेगा। प्रदेश के करीब 14 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

सात जिलों में बारिश

  • सोमवार को नौगांव में 59 मिमी, सिवनी और खजुराहो में 10-10 मिमी, पचमढ़ी में 7 मिमी, दमोह में 5 मिमी, सतना में 4 मिमी और दतिया में 2 मिमी वर्षा दर्ज हुई। बारिश के साथ धूप-छांव की स्थिति बनी रही, जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगांव और छिंदवाड़ा को छोड़कर ज्यादातर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में रतलाम का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • चारों महानगरों में मौसम का हाल

    • राजधानी भोपाल में सोमवार को धूप-छांव के साथ आसमान पर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, न्यूनतम 24.02 डिग्री रहा।
    • इंदौर में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 22.0 डिग्री, ग्वालियर में अधिकतम 31.7 और न्यूनतम 27.3 डिग्री, जबकि जबलपुर में अधिकतम 32.0 और न्यूनतम 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी और उमस से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश के आसार

    मौसम केंद्र ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ समेत अन्य जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.