मध्य प्रदेश में ग्वालियर, जबलपुर, सागर सहित इन 23 जिलों में होगी बारिश

Updated on 13-04-2025 01:24 PM
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश भी हो रही है। इस वजह से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट भी हो गई है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।

रविवार को इन संभागों में हो सकती है बारिश

  • शनिवार को दिन में बैतूल में 0.4 एवं मंडला में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
  • मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है।
  • इस चक्रवात से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसी तरह पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। 16 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है।
  • मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। बादल बने रहने के कारण तापमान में गिरावट हो गई है। इस तरह की स्थिति रविवार को भी बनी रहेगी। सोमवार से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.