हिंदी भवन में होगी काव्य रस की वर्षा, गांधी भवन में अनंत महोत्सव का दूसरा दिन

Updated on 06-04-2024 12:29 PM
 भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। शनिवार 06 अप्रैल को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'माह का प्रादर्श' श्रंखला के तहत इस माह गोंड समुदाय में विवाह समारोह के दौरान आंगन में बने मड़वा (विवाह मंडप) के नीचे स्थापित किया जाने वाला मगरोही- एक विवाह स्तंभ को प्रदर्शित किया जा रहा है। वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।
चित्र प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय की चित्रकार संदीप्ती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 48वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।
कवि सम्मेलन - सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था कला मंदिर की ओर से शनिवार को हिंदी भवन के महादेवी वर्मा कक्ष में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा 'गौरीश'की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शाम चार बजे से कविता पाठ होगा।रूपाली सक्सेना, सुषमा श्रीवास्तव सजल,धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, कीर्ति श्रीवास्तव, मनोज जैन 'मधुर', ममता वाजपेई, डा. संजय सक्सेना, राजेंद्र शर्मा अक्षर, ऋषि श्रृंगारी और राकेश वर्मा हैरत आदि कवि रचनापाठ करेंगे।
अनंत महोत्सव - गांधी भवन में अनंत मंडी के वार्षिक आयोजन के रूप में तीन दिवसीय अनंत महोत्सव चल रहा है। आज महोत्सव का दूसरा दिन है। इस महोत्सव में आर्गेनिक सब्जी, अनाज और फल और हस्तशिल्प वस्तुओं को प्रदर्शित किया जा रहा है और आर्गेनिक फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके अलावा विविध कार्यशालाओं के साथ ही मानोरंजक गतिविधियां भी हो रही हैं। समय दोपहर तीन बजे से रात दस बजे तक है।
रंगकृति उत्सव - रंगकृति नाट्य संस्था समिति द्वारा दो दिवसीय 'रंगकृति उत्सव' संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से शहीद भवन में आयोजित किया जा रहा है। आज इस उत्सव का अंतिम दिन है। आज शाम हबीब थियेटर भोपाल द्वारा नाटक 'मौत के साए में' की प्रस्तुति होगी। इस नाटक के लेखक राजकुमार अनिल हैं और निर्देशन जावेद अजीज का होगा।
सिंधी उत्सव - सिंधु सेना एवं सिंधी काउंसिल आफ इंडिया ने भगवान झूलेलाल जी के अवतरण दिवस चैतीचांद के उपलक्ष्य में छह अप्रैल को एक शाम सिंधीयत के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक जतिन उदासी सिंधी गीतों को स्वर देंगे। मुंबई बैंड की प्रस्तुति भी होगी। जूनियर अमिताभ बच्चन के नाम से प्रसिद्ध अहमदाबाद के जैकी वाधवानी का धमाल शो होगा। पारिवारिक माहौल में स्वागत गार्डन में उत्सव मनाया जाएगा। फूड स्टाल, सेल्फी पाइंट, रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ शाम सात बजे उत्सव का शुभारंभ होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.