दशहरे पर आज भोपाल शहर में कई जगह रहेगा ट्रैफिक का दबाव, शाम को इन मार्गों पर जाने से बचें

Updated on 12-10-2024 11:18 AM
भोपाल। दशहरा पर्व के अवसर पर शनिवार रात को राजधानी में 20 से अधिक स्थानों पर बड़े स्तर पर रावण दहन का कार्यक्रम होगा। इनमें सबसे प्राचीन विजय भूमि छोला मैदान में कार्यक्रम के पहले श्रीराम विजय रथ यात्रा भी निकलेगी। इसके पहले सुबह आठ बजे से 50 से अधिक स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन भी निकलेगा। इसके साथ ही नवरात्र के समापन के साथ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इन आयोजनों को देखते हुए शहर में अलग-अलग समय पर कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे।

इन स्थानों पर होगा रावण दहन

बैरागढ़ दशहरा मैदान, गांधी नगर दशहरा मैदान, कोहेफिजा दशहरा मैदान, छोला दशहरा मैदान, हाउंसिग बोर्ड करोंद दशहरा मैदान, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, जंबूरी दशहरा मैदान, अयोध्या नगर दशहरा मैदान, भेल दशहरा मैदान, एमवीएम दशहरा मैदान, बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान, लहारपुरा दशहरा मैदान, पांच नंबर बस स्टाप दशहरा मैदान, ओल्ड कैंपियन दशहरा मैदान, टीटी नगर दशहरा मैदान, कोलार दशहरा मैदान, शाहपुरा दशहरा मैदान, कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड आदि पर वृहद रूप से रावण दहन का आयोजन होगा।

यहां से निकलेगी श्रीराम विजय यात्रा

दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रामविजय रथ यात्रा बांके बिहारी मंदिर (मारवाड़ी रोड) से आरंभ होकर चिंतामन चौराहा, यूनानी सफाखाना, सुल्तानिया रोड, चौकी चौक, घोड़ा नक्काश, छोटे भैया चौराहा, नादरा बस स्टैंड, छोलारोड, अग्रवाल धर्मशाला होते हुए छोला दशहरा मैदान पर संपन्न होगी।

शनिवार शाम पांच बजे से इस तरह रहेगी मार्ग परिवर्तन व्यवस्था

  • शनिवार को दोपहर दो बजे से किसी भी प्रकार के भारी वाहन खजूरी बायपास मुबारकपुर चौराहा, नया बायपास लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला बायपास, पटेलनगर, भानपुर, बेस्टप्राईज, करोंद चौराहा, लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा, सुभाष नगर फाटक, जिंसी चौराहा, हबीबगंज नाका, सूरजनगर, मिसरोद 11 मील से शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
  • भानपुर चौराहे से छोला दशहरा मैदान की ओर केवल वे ही हल्के व दुपहिया वाहन आ सकेंगे जो दशहरा मैदान रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहते हैं। शेष सभी वाहन जिन्हें नादरा बस स्टैंड या डीआइजी बंगले की ओर जाना है, वे सभी वाहन बेस्टप्राईज तिराहा, कृषि उपजमण्डी, जेपी नगर तिराहा, डीआइजी बंगला चौराहा अथवा गणेश मंदिर छोला अण्डर ब्रिज होकर नादरा बस स्टैंड की ओर जा सकते हैं।
  • विदिशा या बैरसिया की ओर से नादरा बस स्टैंड या पुतली घर बस स्टैंड की ओर वाली सभी बसें भानपुर चौराहा अथवा बेस्टप्राईज तिराहे तक ही आ सकेंगी। शाम छह बजे से उपरोक्त सभी बसें का नादरा बस स्टैंड अथवा पुतलीघर बस स्टैंड की ओर नही आ सकेंगी।
  • श्री रामविजय रथ यात्रा के दौरान जब रथ यात्रा नादरा बस स्टैंड पहुंचेगी, तब भोपाल टाकीज चौराहा एवं अल्पना तिराहा से सभी प्रकार के वाहन नादरा बस स्टैंड की ओर नहीं आ-जा सकेंगे।
  • रथ यात्रा के छोला रोड में प्रवेश करने पर जो वाहन छोला दशहरा मैदान जाना चाहते है, वे सभी वाहन वैकल्पिक मार्ग काजी कैम्प, डीआइजी बंगला से जेपी नगर तिराहा, कृषि उपज मण्डी के सामने से बेस्टप्राईज होते हुये छोला दशहरा मैदान जा सकते हैं।
  • छोला दशहरा मैदान पर वाहनों के लिए रेलवे गोदाम के पास, टिम्बर मार्केट एवं स्टेडियम के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

भेल दशहरा मैदान के आसपास ऐसी रहेगी व्यवस्था

भेल दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान चेतक ब्रिज, अन्नानगर, करियर कालेज, भेल गेट नंबर छह एवं सिक्युरिटी लाइन तिराहा, हेमा स्कूल से अन्ना नगर करियर कालेज तिराहा तक तथा सिक्युरिटी लाइन हेमास्कूल चौराहा से भेल सद्भावना चौराहा तक यातायात का अत्याधिक दबाव रहेगा।
इस मार्ग का वैकल्पिक मार्ग एमपीनगर चेतक ब्रिज से अवधपुरी जाने वाले वाहन अन्ना नगर से दायें मुड़कर हबीबगंज मस्जिद तिराहा से बायें मुड़कर जवाहरलाल नेहरू गुलाब उद्यान से बाएं मुड़कर भेल से अवधपुरी की ओर आवागमन कर सकेंगे। अन्य दशहरा मैदानों के लिए यातायात दबाव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.