विद्युत की निर्बाध आपूर्ति होगी : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 02-05-2023 07:06 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार सभी के लिये विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिये प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। मंत्री डॉ. मिश्रा कृषि उपज मण्डी दतिया में 6 करोड़ 20 लाख रूपये की राशि के 2 विद्युत उप-केन्द्र के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया में आरडीएसएस योजना में 5 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत के नवीन 33/11 के.व्ही. उप-केन्द्र एवं एसएसटीडी योजना में 80 लाख रूपये की लागत के मण्डी में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर विद्युत उप-केन्द्र का शिलान्यास किया गया है। अब क्षेत्रवासियों को वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि दतिया में विद्युत की आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिये अब तक 197 करोड़ की लागत के कार्य किये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अटल ज्योति योजना में 24 घंटे बिजली पहुँचाने जैसे कार्यों के साथ विद्युत उप-केन्द्रों की स्थापना, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलना, नवीन ट्रांसफार्मरों को लगाना एवं खम्बों से नंगे तारों के स्थान पर केबल डालने का कार्य शामिल है।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं और किसानों को लाभान्वित करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को बिजली में सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किये गये हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जन-कल्याण के लिये सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.