ये हैं MP के 'फ्लाइंग' अफसर...200 एथेलेटिक्स से रेस लगाई:कभी गड्‌ढों में गिरने से पूरी नहीं कर पाए रेस

Updated on 21-01-2025 12:05 PM

भोपाल में 2 दिन पहले हुई ओपन स्टेट एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में डिप्टी कलेक्टर विनोद सोनकिया ने 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौका दिया। उनकी रेस 10-20 नहीं, बल्कि करीब 200 एथेलेटिक्स से थी। इनमें हर उम्र के एथेलेक्टिस थे, लेकिन 53 साल उम्र में भी सोनकिया ने सबको मात देकर गोल्ड हासिल कर दिया।

अब वे नेशनल में दौड़ेंगे। इसकी तैयारी वे टीटी नगर स्टेडियम में रोज सुबह 18 से 22 साल उम्र के एथेलेक्टिस के साथ कर रहे हैं। कभी वे बचपन में अपने गांव के खेल मैदान में गड्‌ढों की वजह से रेस पूरी नहीं कर पाए थे, लेकिन जब दौड़े तो मेडल्स की झड़ी लगा दी। इस बीच 17 साल का ब्रेक और फिर कमबैक की उनकी कहानी भी दिलचस्प है।

अब इन्हें 'फ्लाइंग' अफसर के नाम से पहचाना जाने लगा है

गोल्ड मेडल जीतकर फिर सुर्खियों में आए भोपाल के एसडीएम सोनकिया स्टेट एथेलेटिक्स फेडरेशन की चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर सुर्खियों में आए हैं। इसमें करीब 600 एथेलेटिक्स ने हिस्सा लिया। 200 मीटर में करीब 200 एथेटेलिक्स शामिल हुए। इसी में सोनकिया ने गोल्ड जीत लिया। अब वे 4 से 9 मार्च तक बेंगलुरू में होने वाली 45वीं नेशनल एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।

नौवीं में जिद करके ट्रैक पर उतरे, पर रेस पूरी नहीं की सोनकिया बताते हैं, 1985 में नौवीं क्लास में था। तब 14 साल उम्र थी। तब स्कूल में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिद में ट्रैक पर उतर गया, लेकिन बिना तैयारी के। 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया, लेकिन गड्‌ढों की वजह से गिर गया। दूसरी ओर, आखिरी पाइंट पर पापा इंतजार कर रहे थे, पर मैं पहुंचा ही नहीं। ये बात चूभ गई और ठान लिया कि अब जमकर दौडूंगा।

इसी बीच साल 1989 में कॉलेज पहुंच गया। यहां कोच की देखरेख में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में उतरा। साल 1992 में बनारस में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट हुआ था। जिसमें 200 मीटर की दौड़ 22.7 सेकेंड में पूरी कर ली। यह उस समय रिकॉर्ड बन गया। लगातार 5 साल तक यूनिवर्सिटी चैम्पियन रहा।

नौकरी की तलाश में छोड़ दिया दौड़ना सोनकिया ने बताया, कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश शुरू करने लगा। इस कारण वर्ष 1995 से दौड़ना बंद कर दिया। इसी दौरान 1 साल बड़ौदा डिवीजन में स्टेशन मास्टर और इसके बाद 11 महीने तक टीकमगढ़ में डिप्टी जेलर रहा। साल 1999 में नायब तहसीलदार बना। मैदानी नौकरी होने से दौड़ना ही भूल गया, जो लगातार 2012 तक रहा। 17 साल तक दौड़ से दूर रहा।

ऐसे हुआ कमबैक...ब्लड प्रेशर बढ़ा मिला, रातभर सो नहीं पाया साल 2013 में सोनकिया की छतरपुर में बतौर तहसीलदार पद पर पोस्टिंग थी। इसी दौरान उन्होंने ट्रैक पर फिर कमबैक किया। इस बारे में सोनकिया बताते हैं कि मैं और मेरे चाचा एक शादी से लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा और कुछ जांचें करवाईं। तहसीलदार होने के नाते डॉक्टर ने मेरी भी ब्लड प्रेशर की जांच कर दी, जो बढ़ा हुआ निकला।

सोनकिया बताते हैं कि ये जांच करवाने के बाद पूरी रात सो नहीं पाया। अगले दिन फिर से जांच करवाई तो कोलेस्ट्रॉल भी ज्यादा निकला। इसे कम करने के लिए योग और दौड़ना शुरू कर दिया। एक अफसर मित्र ने बताया कि सिविल सर्विसेस ऑल इंडिया होता है। फिर ठान लिया कि इसमें भाग लूंगा। इसी बीच भोपाल आ गया। टीटी नगर स्टेडियम में कोच एसके प्रसाद की गाइड में प्रैक्टिस शुरू की।

विदेश में दौड़े, लगातार 3 साल सिल्वर जीते वापस ट्रैक पर उतरने के बाद सोनकिया ने कई मेडल जीते। सिविल सर्विसेस में 3 सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वहीं, ओपन मास्टर में उनके पास 7 मेडल है। साल 2013 में वर्ल्ड मास्टर एथेलेटिक्स ब्राजील में हुई थी। 2014 में एशियन चैम्पियनशिप जापान और 2016 में सिंगापुर में हुई एशियन चैम्पियनशिप में भी मेडल जीते।

आधी से भी कम उम्र के एथेलेटिक्स के साथ प्रैक्टिस सोनकिया अपनी से आधी उम्र के एथेलेक्टिस के साथ प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया, 18 से 22 साल तक के उम्र के बच्चों के साथ प्रैक्टिस करता हूं। ताकि, उनकी तरह ही ट्रैक पर दौड़ सकूं।

इस साल दो चैम्पियनशिप इस साल धर्मशाला और बेंगलुरु में दो ऑल इंडिया चैम्पियनशिप होनी है। इसमें सोनकिया हिस्सा लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.