गाली देते हैं और चप्पल से मारने की धमकी देते हैं... सीएम राइज स्कूल के छात्रों ने टीचर पर लगाया गंभीर आरोप
Updated on
07-09-2024 12:13 PM
नर्मदापुरम/होशंगाबाद: जिले में सीएम राइज स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्रों ने टीचर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। टीचर आर के मेहर के खिलाफ छात्रों ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार पूनम सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि उनके स्कूल के शिक्षक आर के मेहर अभद्रता और गाली गलौज करते हैं। बच्चों को चप्पल से मारने की धमकी देते हैं।
स्कूल के छात्रों ने आर के मेहर के खिलाफ आरोप लगाया कि क्लास में अच्छे से पढ़ाते भी नहीं हैं। स्कूल के छात्र एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुचें। छात्रों ने बताया कि टीचर उनके साथ अभद्रता करते हैं। मारपीट करते हैं। छात्रों ने कहा कि इस बात की शिकायत उन्होंने कई बार स्कूल के प्राचार्य से की, लेकिन टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्राचार्य ने क्या कहा?
परेशान छात्र एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पर एसडीएम ऑफिस में नहीं मिले। ऑफिस के सामने छात्रों ने टीचर और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग 1 घंटे की जद्दोजहद के बाद नायब तहसीलदार पूनम सिंह एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और छात्रों से ज्ञापन लेकर संबंधित टीचर पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उधर घटना को लेकर सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य राम किशोर दुबे का कहना है कि टीचर के खिलाफ लगातार छात्राओं द्वारा शिकायत की जा रही है। छात्रों की शिकायत पर उनके द्वारा शिक्षक पर कार्रवाई करने हेतु उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?
सीएम राइज स्कूल के छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी एस पी एस विशेन ने कहा कि जांच के बाद दोषी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट- मुकेश अवस्थी
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…