क्लास में गंदी हरकत करते हैं, गलत तरीके से छूते हैं… भोपाल के सीएम राइज स्कूल में टीचर पर लगे आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

Updated on 13-12-2024 02:09 PM
भोपाल: जहांगीराबाद के एक स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक पर छात्रों के स्वजनों ने गलत हरकत के आरोप लगाए हैं। स्वजन शिकायत लेकर गुरुवार सुबह स्कूल पहुंचे और प्राचार्य को शिकायत की। इसके बाद उन्होंने जहांगीराबाद थाने में भी शिकायत की।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। हालांकि पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और मामले को जांच ले लिया है। थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि एके पांडे स्कूल में शिक्षक हैं। उनके विरुद्ध तीन छात्रों के स्वजन गलत तरह की हरकतें करने की शिकायत लेकर पहुंचे थे।

2 छात्राओं और 1 छात्र ने लगाए आरोप

  • आरोप लगाने वालों में 2 छात्राएं और 1 छात्र है। 6ठीं क्लास की एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिक्षक क्लास में गलत हरकत करते हैं और गलत तरीके से छूने की कोशिश करते हैं।
  • वहीं स्वजनों का कहना है कि शिक्षक ने उनके बच्चों के साथ अभद्रता की और उनको सजा के दौर पर खिड़की पर उल्टा लटकाया है। यह बात बच्चों ने उन्हें बताई थी। शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे थे।
  • यहां अन्य छात्रों के स्वजन भी पहुंच गए और स्कूल में जमकर हंगामा किया, बाद में स्वजनों ने जहांगीराबाद थाने में भी शोर मचाया। आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
  • घर से भागकर शादी की तो पत्नी के स्वजनों ने की पति की पिटाई

    राजधानी भोपाल में अपराध से जुड़ी एक अन्य खबर में मिसरोद इलाके की बीडीए कालोनी में एक नवविवाहित पति की उसकी पत्नी के स्वजनों ने पिटाई कर दी। दंपति दूर के रिश्तेदार थे और उनके बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था, एक महीने पहले वे अपने-अपने घरों से भागकर आए थे और भोपाल में शादी की थी।

    पत्नी के स्वजनों को जानकारी मिली तो, वे उनके बीडीए कॉलोनी स्थित घर पहुंचे, जहां उन्होंने पति से मारपीट की और अपनी बेटी को लेकर घर वापस चले गए। घायल युवक को उसके दोस्तों ने पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती करवाया। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय मोनू साहू मूलत: गैरतगंज,जिला रायसेन का रहने वाला था। उसका दूर की रिश्तेदार एक युवती से प्रेम प्रसंग कई वर्षों से था। दोनों ने पिछले महीने आर्य समाज के मंदिर में प्रेम विवाह किया था और यहां बीडीए कालोनी में रह रहे थे। युवक सलैया पर फूल माला बेचने का काम करता था। युवती के स्वजन उनकी लंबे समय से तलाश कर रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.