मोदी की जीत के लिए मांगी थी मन्नत, मां वैष्णो के दरबार में माथा टेकने निकले भोपाल के छह बाइक राइडर्स

Updated on 14-06-2024 12:46 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव परिणाम और केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद आम लोगों के बीच राजनीतिक चर्चाएं थम गई हैं, लेकिन अपने पसंदीदा नेता को जिताने के लिए लोगों द्वारा मांगी गईं अनूठी मन्नतें अब चर्चाओं में हैं। भोपाल के एक राइडिंग क्लब के युवाओं ने भी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता वापसी की मन्नत मां वैष्णो देवी से मांगी थी। केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार के गठन के बाद उनकी मन्नत पूरी हो चुकी है और अब वे बाइक राइड कर मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने रवाना हो गए हैं। गुरुवार को शहर के छह राइडर आशीर्वाद दांडे, सागर जाचक, सतेंद्र, मनोज, ऋषि और विवेक 20 दिन की राइड पर भोपाल से रवाना हुए, जो जम्मू-कश्मीर के साथ ही मनाली और लेह-लद्दाख का टूर भी करेंगे।

छह हजार किमी करेंगे सफर

राइडर आशीर्वाद दांडे ने राइड पर जाने से पहले बताया कि चुनाव के दौरान हम छह दोस्तों ने चुनाव में मोदीजी की जीत की मन्नत मांगी थी और अब पूरी होने पर हम तीन बाइक से रवाना हो रहे हैं। यह राइड 20 दिन की रहेगी, जिसमें हम सबसे पहले दिल्ली पहुंचेंगे और वहां से चंडीगढ़ होते हुए सबसे पहले मनाली घूमेंगे। इसके बाद लद्दाख का एक स्पेशल टूर है, जिसमें हम उनके खान-पान और रहन-सहन सहित पूरे परिवेश को डाक्यूमेंटेड करेंगे। वहीं से हम पहले कश्मीर जाएंगे, जहां अति प्राचीन शारदा मंदिर में दर्शन करेंगे और उसके बाद जम्मू में जाकर माता वैष्णो देवी के दरबार पर मत्था टेकेंगे। यह राइड लगभग छह हजार किलोमीटर की रहेगी। हमें इस दौरान करीब 20 दिनों का समय लग जाएगा। इस दौरान हम जहां भी जाएंगे, वहां देश की एकता और भाईचारे का संदेश प्लेकार्ड के माध्यम से देंगे।

यह है उद्देश्य

आशीर्वाद ने बताया कि हम सभी राइडर्स अलग-अलग प्रोफेशन से हैं। मैं एक मैजिशियन हूं और कंटेंट क्रिएशन भी करता हूं। बाकि मेरे दोस्त कोई बिजनेस तो कोई नौकरी करता है, लेकिन राइडिंग हम सबको जोड़े रखती है। यह राइडिंग हम सिर्फ घूमने के लिए नहीं कर रहे, बल्कि हमारा उद्देश्य है कि देश के उत्तरी भाग और वहां की संस्कृति को समझें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.