पुरानी बाइकों में नकली चाबी लगाकर चुराते थे, दो नाबालिग समेत चार पकड़े गए

Updated on 12-08-2025 11:12 AM

भोपाल। टीटीनगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग समेत चार आरोपितों को पकड़ा है। आरोपित शहर की भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुरानी बाइकों को निशाना बनाते थे। वे नकली चाबी से लाक खोलकर उन्हें चुरा लेते थे और फिर एक झुग्गी में रखकर ग्राहकों को बेचते थे।

रविवार को टीटीनगर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान संदिग्ध तीन बाइक सवारों को पकड़ा और बाइक के दस्तावेज मांगे गए तो उन्होंने गिरोह का राज खोला

पुलिस ने दो नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है, वहीं अन्य दो को जेल भेज दिया है। टीटीनगर पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद, अहीर मोहल्ला निवासी साजन उर्फ रिंकू वर्मा, गोविंदपुरा निवासी अनीस खान और अपने एक साथी के साथ पकड़ा गया था।

पूछताछ में आरोपित ने वाहन चोरी के लिए नकली चाबियों के उपयोग करने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छह बाइकें जब्त की। इसके अलावा एक अन्य नाबालिग बाइक चोर को भी पुलिस ने पकड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
Advt.