स्कूल परिसर में शव को दफनाने खोद रहे थे कब्र, पुलिस ने रुकवाई सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया

Updated on 16-11-2024 12:23 PM

 सागर। जिले के गिरवर में स्थित शासकीय स्कूल परिसर में शुक्रवार को एक समुदाय विशेष द्वारा शव दफनाने की कोशिश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। आपत्ति कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल परिसर में शव दफनाकर ये लोग इसे कब्रिस्तान घोषित कर देंगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस व राजस्व विभाग के अमले ने मृतक पक्ष के लोगों को ऐसा करने से रोका। काफी समझाने के बाद वे लोग दूसरी जगह शव दफनाने को राजी हुए।


जानकारी के अनुसार गिरवर निवासी 62 वर्षीय अहमद खान का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनके परिवार और समाज के लोगों ने गांव के सरकारी स्कूल परिसर में ही उनकी कब्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी। अंतिम संस्कार के लिए समाज द्वारा जब स्कूल की बाउंड्री के भीतर कब्र खोदी जाने लगी, तो गामीणों ने इस पर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ता, इससे पहले किसी ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार, एसडीओपी सहित सानौधा, बहेरिया, रहली, शाहपुर सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

अन्य समुदाय के लोगों का कहना था कि स्कूल परिसर में अंतिम संस्कार नहीं किया जाना चाहिए। वहीं समुदाय विशेष के लोगों का कहना था कि वह लंबे समय से इसी स्थान पर अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि पहले स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल नहीं थी, लेकिन अब परिसर के अंदर अंतिम संस्कार नहीं किया जाना चाहिए, यहां पर सभी समाज के बच्चे पढ़ते हैं।

ऐसे निकला समाधान


अधिकारियों ने स्कूल के सामने ही निकली सड़क के दूसरी ओर अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया। वहां पर पहले से भी कई कब्रें बनी हुई थीं। काफी समझाइश के बाद मृतक के स्वजन और समाज के लोग दूसरे स्थान पर शव दफनाने पर राजी हुए। प्रशासन ने स्कूल के सामने वाली सड़क पर जेसीबी बुलवाकर सफाई करवाई, जिसके बाद मृतक के स्वजन ने शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

स्कूल में पहले भी दफना चुके शव


राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह का कहना था कि इससे पहले भी स्कूल परिसर के अंदर ही एक शव को दफनाया जा चुका है। ग्रामीणों की मानें तो 15 अगस्त 2024 को स्कूल प्रांगण में एक शव को दफनाया गया था। उस समय कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग फिर शव दफनाने यहीं आ गए।

स्कूल परिसर में एक समुदाय द्वारा अंतिम संस्कार करने की सूचना आई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद मृतक पक्ष को मनाकर कर परिसर से अन्यत्र स्थान पर अंतिम संस्कार करवाया गया। अब किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
- भरत सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी, सानौधा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.