उज्जैन के रामघाट पर श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे चोर

Updated on 29-07-2023 01:11 PM

उज्जैन। रामघाट पर शुक्रवार को चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। शिप्रा नदी में स्नान के लिए आने वाले आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं का सामान, मोबाइल, पर्स चोरी हो गए। महाकाल पुलिस ने सभी से आवेदन लेकर उन्हें रवाना कर दिया। दो दिन पूर्व भी रामघाट सहित अन्य घाटों पर लोगों के सामान व पर्स चोरी हो गए थे। पुलिस ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।

इन यात्रियों का चोरी हुआ सामान

रमेशचंद्र श्रीपाले निवासी जयपुर अपने परिचितों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। यहां रामघाट पर शिप्रा नदी में स्नान के लिए अपना सामान व कपड़े घाट पर रखे थे। स्नान के बाद वह लौटे तो सामान नदारद था।

- राधिका गुप्ता निवासी नोएडा परिवार के साथ शुक्रवार को उज्जैन पहुंची थी। रामघाट पर शिप्रा नदी में नहाने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने महिला का पर्स चोरी कर लिया। जिसमें साढ़े चार हजार रुपये व मोबाइल रखा हुआ था।

- सत्यप्रकाश निवासी सिंकदरपुर उत्तर प्रदेश के कपड़े भी रामघाट से चोरी हो गए, जिसमें छह हजार रुपये व मोबाइल रखा हुआ था।

- हैदराबाद निवासी आशीष चौकसे का भी बैग रामघाट से चोरी हो गया। जिसमें मोबाइल व चार हजार रुपये नकदी रखे हुए थे।

- रेखा पत्नी सुरेश निवासी सिधी का रामघाट से पर्स चोरी हो गया। जिसमें दो हजार रुपये व मोबाइल रखा था।

- मंडला से आए सत्यम शिवराम का बैग रामघाट से चोरी हुआ, जिसमें पर्स, कपड़े व अन्य सामान रखा हुआ था।

थाने पर बना रखा गुम होने का फार्मेट

महाकाल थाने पर सामान चोरी होने की शिकायत लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस ने एक फार्मेट दे दिया। जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और गुम सामान की जानकारी भरने को कहा जाता है। बाहरी शहरों के श्रद्धालुओं से पुलिस फार्मेट भरवाकर रख लेती है। इसके बाद यात्री चला जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.