
भोपाल : थिंक गैस अपनी अनूठी पहल आर्टिस्ट फॉर ग्रीन प्लैनेट के तहत पहली अंतर विद्यालय पेंटिंग प्रतियोगिता को घोषणा करते हुए उत्साहित है। महीने भर चलने वाली इस प्रतियोगिता की थीम ‘खुल के सांस लो’ रखी गई है और इसका उद्देश्य युवा कलाकारों की रचनात्मक प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और साथ ही पर्यावरण के टिकाऊपन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। पहले से ही लोगों में हलचल पैदा करने वाले इस आयोजन में 20 स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं और इसके तहत युवाओं को अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने के लिए सशक्त किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, रिसाइक्लिंग और टिकाऊ जीवन से जुड़े विषयों को खंगालने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह ना केवल उदीयमान कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक अनूठे प्लेटफॉर्म की पेशकश करता है, बल्कि युवा पीढ़ी के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। थिंक गैस का दृढ़ विश्वास है कि एक ग्रीन प्लैनेट के महत्व के बारे में हमारे युवाओं को प्रोत्साहित और शिक्षित करना एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण है।
थिंक गैस के अध्यक्ष (मार्केटिंग एवं बिजनेस डेवलपमेंट) संदीप त्रेहान ने कहा, “हम ‘आर्टिस्ट फॉर ग्रीन प्लैनेट’ पहल के तहत इस प्रतियोगिता को शुरू करते हुए उत्साहित हैं। यह एक ऐसा आयोजन है जो युवाओं की रचनात्मक क्षमताओं का जश्न मनाता है और एक स्वच्छ एवं हरित धरती की जरूरत को रेखांकित करता है। हमारी थीम खुल के सांस लो प्रतिभागियों को स्वच्छ एवं ताजी हवा पर अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है क्योंकि यह एक बहुमूल्य संसाधन है जिसकी हमें रक्षा करना होगी। हम मानते हैं कि यह आयोजन इन युवाओं के लिए परिवर्तन का दूत बनने की दिशा में एक मील का पत्थर होगा।”
इस प्रतियोगिता ने पूरे क्षेत्र के नामी स्कूलों से उत्साही प्रतिभागियों को आकर्षित किया है। इन विद्यार्थियों की कलाकृतियों का माननीय जजों के एक पैनल द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा और 12 प्रतिभावान विजेताओं का चयन एक ऑन ग्राउंड आयोजन के लिए किया जा रहा है जहां उनकी उपलब्धियों को सामने लाया जाएगा। प्रत्येक स्कूल से शीर्ष तीन विजेताओं को उपलब्धि प्रमाण पत्र दिया जाएगा और उन्हें थिंक गैस के कॉरपोरेट कैलेंडर में जगह देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन में विजेताओं को उनके कलात्मक प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में स्पेशल गेस्ट एपियरेंस, वर्कशाप और अन्य उत्साहजनक गतिविधियां होंगी जो कला और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देंगी। थिंक गैस का पुरजोर विश्वास है कि कला में समाज को प्रभावित करने और लोगों की सोच बदलने की ताकत है। आर्टिस्ट फॉर ग्रीन प्लैनेट प्रतियोगिता, सभी के लिए एक हरित, अधिक टिकाऊ भविष्य के निर्माण को लेकर थिंक गैस की प्रतिबद्धता में महज कदम है।