भोपाल : इस विश्व पर्यावरण दिवस पर थिंक गैस ने भोपाल में अपने सभी स्टेशनों पर पौधे रोपने की एक हरित पहल की जिसके तहत उसका लक्ष्य वनीकरण के साथ ही शहर में और इसके आसपास हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में सहायता करना है।
इस हरित अभियान के अंतर्गत थिंक गैस ने इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए आसपास के क्षेत्रों से बच्चों को आमंत्रित किया। थिंक गैस से वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के भीतर और साथ ही भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाये। इन स्थानों पर स्थानीय स्तर पर चिन्हित पौधों की प्रजातियां लगाई गईं।
वर्ष 2022 में थिंक गैस ने अपने ग्राहकों को स्वच्छ ईंधन प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराके और व्यापक पौधारोपण, अपने सीएनजी और सिटी गेट स्टेशनों पर अक्षय ऊर्जा और भूजल चार्जिंग जैसी ईएसजी पहल के जरिये अपने बाजारों में 90,000 टन कार्बन डाय ऑक्साइड और भोपाल में 22,000 टन कार्बन डाय ऑक्साइड उत्सर्जित होने से बचाया।
थिंक गैस के अध्यक्ष (अध्यक्ष, मार्केटिंग एवं कारोबार विकास) संदीप त्रेहन के मुताबिक, स्वच्छ ईंधन की ओर रूख करने में प्राकृतिक गैस एक अहम भूमिका निभा रहा है और इसका उपयोग आगामी वर्षों में बढ़ने की संभावना है। थिंक गैस पांच राज्यों में सात भौगोलिक क्षेत्रों में मौजूद है और यह 1.8 करोड़ लोगों के जीवन की गुणवत्ता में बदलाव ला रही है। थिंक गैस पर्यावरण, सामाजिक और राजकाज पहल को सबसे अधिक प्राथमिकता देती है और स्वच्छ ईंधन अपनाने को बढ़ावा देते हुए ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान देती है।