थिंक गैस ने मध्य प्रदेश में पीएनजी और सीएनजी के दाम घटाए

Updated on 27-12-2025 04:46 PM

भोपाल : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामकीय बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा एकीकृत शुल्क में संशोधन के बाद थिंक गैस ने मध्य प्रदेश में पीएनजी और सीएनजी के मूल्यों में कटौती की घोषणा की है जिससे इस क्षेत्र में परिवारों के लिए स्वच्छ कुकिंग एवं परिवहन ईंधन कहीं अधिक किफायती हो जाएगा। संशोधित कीमतें 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगी। संशोधित शुल्क लागू होने से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतें घटकर 5 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) तक घटकर 44 रुपये प्रति एससीएम पर आ जाएंगी। कीमतों में कमी से परिवारों को अधिक बचत होगी और प्रतिदिन खाना पकाना अधिक किफायती हो जाएगा। थिंक गैस के चीफ मार्केटिंग एवं कॉमर्शियल ऑफिसर विनुकुमार बालकृष्णन ने कहा, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामकीय बोर्ड द्वारा एकीकृत शुल्क संशोधन से हम उपभोक्ताओं को बेहतर मूल्य उपलब्ध करा सकेंगे। इससे परिवारों को कहीं अधिक कुशलता से खाना पकाने का खर्च संभालने में मदद मिलेगी और सीएनजी यूज़र्स को ईंधन पर अधिक बचत होगी। शुल्क की नई रूपरेखा के तहत मध्य प्रदेश में सीएनजी की कीमतें भी घटेंगी जिससे रोजाना दफ्तर, दुकान आने जाने वालों, ऑटो ड्राइवरों, टैक्सी ऑपरेटरों और सार्वजनिक परिवहन के ऑपरेटरों को लाभ होगा। संशोधित मूल्य निर्धारण के तहत सीएनजी 88.25 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध होगी जिससे मूल्य में कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को सुनिश्चित होगा। 

बालकृष्णन ने कहा इस संशोधन से परिवारों को पीएनजी की कीमतों में करीब 5-6 प्रतिशत बचत का लाभ मिलेगा जिससे अन्य ईंधन का एक अपरिहार्य विकल्प बनने में पीएनजी की स्थिति मजबूत होगी। सार्वजनिक एवं वाणिज्यिक परिवहन ऑपरेटरों सहित सीएनजी यूज़र्स के लिए कीमतों में गिरावट से ईंधन की लागत घटेगी और अधिक मूल्य स्थिरता उपलब्ध होगी। थिंक गैस ने पीएनजीआरबी द्वारा संशोधित शुल्क का लाभ बेहतर ढंग से समझने और पीएनजी एवं सीएनजी के सुरक्षित उपयोग में परिवारों और वाहन यूज़र्स की मदद के लिए इस क्षेत्र में विभिन्न ग्राहक जागरूकता और आउटरीच गतिविधियां संचालित करने की योजना बनाई है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.