तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके

Updated on 20-05-2024 12:15 PM

अंजड़/बड़वानी। बड़वानी जिले से गुजर रही प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा नदी पर अब तीसरा पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। राजघाट के बाद छोटी कसरावद पर बड़ा पुल बनने के बाद अब जिले के अंजड़ के ग्राम छोटा बड़दा से धार जिले के ग्राम सेमल्दा को जोड़ने के लिए नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल बनेगा। यहां पर ब्रिज बनाने के लिए नर्मदा नदी पर निर्माण संबंधी तकनीकी जांच का कार्य शुरू हो चुका। उच्च स्तरीय ब्रिज का काम तीन वर्ष में पूरा होगा।

उक्त पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा 68 करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से जिले की अंजड़, ठीकरी, राजपुर, बड़वानी ओर सेंधवा तहसील के लोग सीधे धार जिले के मध्य क्षेत्र मनावर धरमपुरी ओर बाकानेर क्षेत्र से सीधे जुड़ जाएंगे। पुल निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि मप्र लोक निर्माण विभाग के सेतु विभाग द्वारा गत वर्ष 21 अगस्त को बड़वानी को धार जिले से जोड़ने के लिए मनावर सेमल्दा मार्ग से नर्मदा नदी पर एक उच्च स्तरीय पुल बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। पुल निर्माण के लिए कंपनी जेसीबी से खुदाई कर जमीन तैयार कर प्लांट आदि लगाने का काम शुरू हो गया है। वहीं मशीनरी व सामग्री भी आने का क्रम जारी है। यहां 750 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े टू-लेन ब्रिज का निर्माण होगा। यह अंजड़ तहसील के छोटा-बड़दा से धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम सेमल्दा को सीधा जोड़ेगा।

लंबे समय से की जा रही थी मांग, घटेगी दूरी

नर्मदा नदी पर उक्त ब्रिज के लिए लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। पुल के अभाव में क्षेत्र के लोगों को मनावर धरमपुरी ओर बाकानेर जाने के लिए 60 किमी अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ती है, जो अब पुल बनने के बाद घटकर महज 20 किमी ही रह जाएगी।

निर्माण स्थल का टेस्टिंग और गहराई नापने का कार्य जारी

प्रोजेक्ट मैनेजर रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदा नदी पर 750 मीटर लंबा व 12 मीटर चौड़ा पुल निर्माण किया जाएगा। जिसका ठेका तकरीबन 68 करोड़ 3 लाख रूपये में हुआ है। वर्तमान में पुल निर्माण वाले स्थान पर टेस्टिंग कार्य व नदी में पानी गहराई नपा ने का कार्य किया जा रहा है। अभी कंपनी यहां कर्मचारियों के रहने, मशीन व सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। पुल निर्माण का कार्य करीब तीन वर्ष में किया जाएगा।

बैकवाटर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए पुल की ऊंचाई होगी निर्धारित

प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीवास्तव के अनुसार उक्त पुल की ऊंचाई बैकवाटर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए निर्धारित की जाएगी। वैसे पुल की ऊंचाई लगभग 20 मीटर रहेगी। ज्ञात रहे कि नर्मदा नदी पर क्रूज चलाने की तैयारी भी की जा रही है। पुल निर्माण में इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखा जाएगा। ज्ञात रहे कि नर्मदा नदी पर बना राजघाट का पुराना पुल डूब में जाने से किसी काम का नहीं रहा। वहीं छोटी कसरावद के नए पुल से वर्तमान में आवागमन हो रहा है।

चार तहसीलों के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

वर्तमान में इस हिस्से में दोनों जिलों के लगभग 60 से अधिक छोटे बडे गांवों के लोग नर्मदा नदी में चलने वाली नाव और मोटर बोट से जान जोखिम में डालकर आना-जाना करते हैं। ब्रिज बनने के बाद सड़क रास्ते से आवागमन सुगम हो जाएगा। आपको बता दें कि धार जिले की ओर 16 किमी का मार्ग पहले ही सीमेंटकरण हो चुका है। उच्च स्तरीय पुल बनने से लगभग 40 किमी तक का अतिरिक्त चक्कर वाहनों को नहीं काटना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन की भी बचत होगी। वहीं चार पहिया वाहन सीधे कुछ ही समय में बड़वानी जिला मुख्यालय सहित अंजड़ राजपुर व अन्य क्षेत्रों से मनावर क्षेत्र में पहुंच सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.