प्रदेश में आ गई तीसरी लहर

Updated on 02-01-2022 05:48 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए साल के पहले दिन संबोधन में कहा- प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर गई है। प्रदेशवासी सतर्क रहें। इसका मुकाबला जनसहयोग से करना है। आवश्यक व्यवस्थाएं बना ली गई हैं। कोविड के संक्रमण को रोकने के अनुरूप व्यवहार करना है। आत्मनिर्भर भारत बनाना है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना है। रोजगार के अवसरों का सृजन करना है।

 

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने इंदौर के बाद छिंदवाड़ा में भी एंट्री कर ली है। छिंदवाड़ा में 26 साल की युवती ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। वह नीदरलैंड (यूरोपियन कंट्री) से लौटी थी। स्ष्ठरू अतुल सिंह के मुताबिक युवती क्वारेंटाइन थी। युवती को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। परिवार के लोगों को भी क्वारेंटाइन किया गया है। युवती की हालत सामान्य है। इससे पहले इंदौर में भी ओमिक्रॉन के 9 केस मिल चुके हैं।

इंदौर बन चुका है हॉटस्पॉट

प्रदेश में कोरोना की रिएंट्री के साथ इंदौर हॉटस्पॉट बन चुका है। शुक्रवार को 62 नए मरीज सामने आए। शहर में कुल मरीजों की संख्या अब 153791 हो गई है, जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट की अब तक नौ मरीजों में पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीज अब 283 हो गए हैं। अब तक 152113 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

 रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत है। जून के बाद पहली बार प्रदेश में पहली बार 100 से ज्यादा केस निकले हैं। भोपाल में 27 केस मिले हैं। रतलाम में भी दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। 21 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां एक्टिव मरीज 5 हो गए हैं। उज्जैन में 6 नए केस आए हैं।

 मुनि नगर में रहने वाले 32 और 29 साल के पति-पत्नी जयपुर और दूसरे शहरों से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। एक 77 साल का बुजुर्ग है। कुछ दिन पहले दुबई से लौटी मरीज के पिता हैं। महानंदा नगर की दो युवतियां और दादा भाई नौरोजी मार्ग पर रहने वाला युवक संक्रमित मिला है।

सभी सामान्य हैं। किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। छिंदवाड़ा के परासिया में नागपुर से लौटे 69 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए परिवार के 4 सदस्य और काम करने वाली महिला को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। बुजुर्ग को सर्दी-जुकाम था। स्थिति सामान्य है। दोनों डोज लग चुके हैं। ग्वालियर में 3 केस आए हैं। बाकी दूसरे जिलों से हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.