मध्य प्रदेश का ये पूरा गांव बीपीएल, जांच हुई तो 63 परिवारों के पास मिली एक हेक्टेयर जमीन

Updated on 13-08-2025 01:56 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक गांव है नलखेड़ा। 240 परिवारों वाले इस गांव में सभी परिवार गरीबी रेखा से नीचे(बीपीएल) दर्शाए गए हैं। इन्हें जारी बीपीएल राशनकार्ड के आधार पर राशन भी दिया जा रहा है। पूरा गांव बीपीएल श्रेणी में होने पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों को शंका हुई।उनके निर्देश पर जांच कराई गए तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला कि बीपीएल सूची में दर्ज 71 परिवार गांव में नहीं रहते। 63 परिवारों के पास एक हेक्टेयर से अधिक जमीन है। इसमें कुछ आयकरदाता भी हैं।

भोपाल से 42 किमी दूर है गांव

भारत सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत बीपीएल परिवार देश में कहीं से भी राशन ले सकता है, लेकिन यहां के वे बीपीएल जो गांव में रहते भी नहीं, उनका भी राशन नियमित वितरित होता रहा है। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने अनुसार अब विभाग इसकी भी जांच कर रहा है कि गांव में नहीं मिले परिवार कहां-कहां से राशन ले रहे हैं। राज्य मुख्यालय से महज 42 किमी दूर बसे बैरसिया तहसील के नलखेड़ा गांव में सामने आए इस फर्जीवाड़े से लोग हैरान हैं।

गांव में सिर्फ 6 परिवारों के पास नहीं कोई जमीन

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार केंद्रीय उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक आपूर्ति मंत्रालय के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक, पटवारी, पंचायत सचिव और ग्राम सेवक की जांच टीम बनाई गई। इस टीम ने पाया कि 63 परिवारों के पास एक हेक्टेयर या उससे अधिक जमीन है। गांव में सिर्फ छह परिवार भूमिहीन मिले।

71 परिवार वर्तमान में गांव में नहीं रहते। अन्य परिवारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस गड़बड़ी के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपात्र पाए गए लोगों का बीपीएल राशनकार्ड रद किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.