मध्य प्रदेश में अबकी बार, लाड़ली सरकार, ऐसे मिला भाजपा को प्रचंड जनादेश

Updated on 04-12-2023 01:05 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जनादेश मिला है। 10 वर्ष बाद भाजपा को 230 सदस्यीय विधानसभा की 163 सीटों पर विजय मिली है। इससे पहले 2003 में भाजपा को 173 और 2013 में 165 सीटों पर जीत मिली थी। वर्ष 2018 में भाजपा सत्ता से बाहर हो गई थी। 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद रविवार को हुई मतगणना में कांग्रेस ने 66 और एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

इससे स्पष्ट है कि मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। नई सदी के पांचवें विधानसभा चुनाव में भाजपा को चौथी बार विजय प्राप्त हुई है। भाजपा ने एससी वर्ग के लिए सुरक्षित 35 सीटों में से 25 और कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एसटी वर्ग की 47 सीटों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 21 और एक सीट भारत आदिवासी पार्टी को मिली है।

पिछले चुनाव में भाजपा को 16 और कांग्रेस को 30 एसटी सुरक्षित सीटों पर विजय प्राप्त हुई थी। 10 वर्ष पूर्व की स्थिति देखी जाए तो भाजपा अब भी आदिवासी वर्ग में छह सीट पीछे है। कुछ हद तक आदिवासी वर्ग का भरोसा वापस पाने में भाजपा सफल रही है।

भाजपा का मत प्रतिशत 7.53 प्रतिशत बढ़ा, कांग्रेस का 0.49 प्रतिशत कम हुआ

भाजपा ने इस चुनावों में सीटों की संख्या में बड़ी वृद्धि हासिल करने के साथ ही अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाया है। पार्टी को 48.55 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 41.02 प्रतिशत मत मिले थे।

इस चुनाव में उसे 7.53 प्रतिशत वोट ज्यादा मिले हैं। उधर, सीटों की बात करें तो पार्टी ने वर्ष 2018 की तुलना में 54 सीटें ज्यादा जीती हैं। हालांकि, कांग्रेस का मत प्रतिशत मात्र 0.49 प्रतिशत कम हुआ है पर सीटें 114 से घटकर 66 रह गई हैं। उसे 48 सीटों का नुकसान हुआ।

मोदी का चेहरा सामने रखकर भाजपा 
ने प्रदेश में लड़ा चुनाव

भाजपा ने मध्य प्रदेश में नरेन्द्र मोदी का चेहरा सामने रखकर ही चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना भाजपा ने सामूहिक नेतृत्व के साथ मध्य प्रदेश में पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 रैलियां और इंदौर में रोड शो कर दस दिन में मध्य प्रदेश को मथ दिया था।

भाजपा के इस विजय अभियान में महिला, युवा, किसान और आदिवासी वर्ग ने अहम भूमिका निभाई। भाजपा को मिली प्रचंड विजय के पीछे महिलाओं का एकतरफा मतदान अहम कड़ी है। यह साबित करता है कि लाड़ली बहना योजना भाजपा के लिए गेमचेंजर बनी। लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लागू की थी। इस बार 76.03 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जो पिछले चुनाव से दो प्रतिशत अधिक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.