इस बार दीपावली पर ग्रीन आतिशबाजी के साथ ड्रोन पटाखा भी मचाएगा धूम, तेल के बजाय पानी से जगमगाएंगे दीपक

Updated on 11-11-2023 01:26 PM
भोपाल। इस बार दीपावली पर राजधानी में ग्रीन पटाखों के धमाके ही सुनाई देंगे। चीन में बने धमाकेदार पटाखों और अधिक आवाज करने वाले सुतली बम पर प्रतिबंध लगने के बाद अधिकांश व्यापारी ग्रीन पटाखे बेचने लगे हैं। इस बार पटाखों की नई वैरायटी बच्चों को लुभाएगी। फैंसी शावर से आप फलक पर इंद्रधनुष सा दृश्य बना सकते हैं। चिंगारी दिखाते ही आप घर के पास ड्रोन पटाखा भी उड़ा सकते हैं।

चीनी पटाखे गायब, फैंसी पटाखों की धूम

पटाखा बाजार दीपावली के लिए तैयार हो गया है। पिछले तीन दिन से हलालपुर स्थित थोक बाजार रौशन है। दशहरे के साथ ही यहां थोक व्यवसायी खरीदी करते नजर आ रहे थे। अब यहां फुटकर कारोबार को पंख लग गए हैं। बाजार में चीन में बने पटाखे गायब हो चुके हैं। अब चीनी पटाखों की तर्ज पर शिवाकाशी में बने पटाखे बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं। फुलझड़ी, अनार, चकरी और बम की लड़ जैसे परंपरागत पटाखों के साथ फैंसी पटाखो युवाओं को पसंद आ रहे हैं। बच्चों के लिए पापअप बम भी खूब बिक रहे हैं। ये पुड़ियानुमा पटाखा जमीन पर जोर से फेंकते ही आवाज करने लगता है। इसके लिए माचिस की जरूरत नहीं पड़ती। बच्चों के लिए इसे सुरक्षित भी माना जाता है।

इंद्रधनुष बनाएं, ड्रोन भी उड़ाएं

लाल, सिल्वर, ब्लू और ग्रीन रंग छोड़ने वाले फैंसी शावर आसमान पर पहुंचकर इंद्रधनुष बनाते हैं। पटाखा व्यापारी राज चंदनानी के अनुसार युवाओं को यह बहुत पसंद है। ड्रोन पटाखा बाजार की नई खोज है। थोक व्यापारी गुरमुखदास भक्तानी के अनुसार यह आग पकड़ते ही कुछ समय तक ऊपर जाकर ड्रोन की तरह झूमता है। इस बार बच्चों के लिए सर्पाकार पटाखो एवं रिंग कैप्स भी बाजार में खूब बिक रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.