मतदाताओं को इस बार मिलेगी क्यूआर कोड वाली पर्ची, स्कैन करते ही मिलेगी हर जानकारी

Updated on 07-11-2023 11:38 AM
 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 55 जिलों के 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। इसमें सबसे खास है क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची। निर्वाचन आयोग ने पर्चियों को बांटना भी शुरू कर दिया है। इन पर्चियों को जिले के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों को दिया जा रहा है। इसकी शुरुआत भोपाल से हो गई है। बता दें कि मतदान प्रक्रिया के पांच दिन पहले से यह पर्चियां मतदाताओं को देना शुरू किया जाएगा। अभी तक विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को फोटो युक्त पर्ची दी जाती थी, लेकिन इस बार से यह नई व्यवस्था लागू की गई है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही मतदाताओं को उनकी जानकारी के साथ ही विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। इससे मतदाताओं को मतदान केंद्र खोजने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वे आसानी से केंद्र पर पहुंचकर मतदान कर सकेंगे।

ऐसे पहुंचेगी घर-घर, सत्यापन भी होगा

मतदाता पर्ची बांटने की जिम्मेदारी मतदान केंद्रों के बीएलओ को दी जाएगी। यह पर्चियां निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के निर्वाचन अधिकारी को दी जाएगी। यहां से पर्चियों को विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को भेजा जाएगा। वे इसे सुपरवाइजर को देंगे और फिर यह बीएलओ के पास पहुंचेगी। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्चियां बांटेंगे। इसके साथ ही सत्यापन भी किया जाएगा कि पर्ची सही मतदाता को मिल रही है या नहीं।

भोपाल को मिली पांच लाख से अधिक पर्चियां

भोपाल की सात विधानसभाओं में कुल 20 लाख 86 हजार 231 मतदाता हैं। ये सभी 2049 केंद्रों पर मतदान करेंगे। इन सभी मतदाताओं को मतदान से पहले क्यूआर कोड वाली पर्ची मिल जाएगी। अब तक कुल पांच लाख 83 हजार 500 मतदाता पर्ची निर्वाचन कार्यालय को मिल चुकी हैं। बाकी पर्चियां भी जल्द मिल जाएंगी।

इनका कहना है

विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्चियां उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें उनके विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र सहित उनके उपयोग की सभी जानकारी रहेगी। कोड स्कैन कर वह इसे देख सकेंगें। जल्द ही इनको वितरित करने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

                                                          - आशीष सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.