हजारों मवेशी सड़कों पर, इनमें 50 प्रतिशत बैल, एक को भी नहीं पकड़ते क्योंकि राजस्व नहीं मिलता

Updated on 24-07-2023 04:00 PM
भोपाल । फिलहाल शहर के लोग एक नहीं, बल्कि कई मोर्चों पर परेशानियों को सामना कर रहे हैं। इनमें जलभराव, सड़कों पर हुए गड्ढे, कीचड़ तो है ही, साथ वर्षा शुरू होते ही सड़कों पर बढ़ी मवेशियों की संख्या ने भी नाक में दम कर रखा है। वर्तमान में हजार, दो हजार नहीं, बल्कि पूरे शहर में 50 हजार से अधिक मवेशी सड़कों पर है। इनमें भी 50 प्रतिशत बैलों की संख्या हैं। ये बैठे रहते हैं, सड़कों पर घूमते हैं। दिन से ज्यादा रात में इनका जमावड़ा लगा रहा है। यहीं गोबर करते हैं और शहर की सूरत बिगाड़ रहे है। ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिस पर मवेशी न हो। ये राहगीरों का रास्ता तो रोकते ही है, रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं की वजह भी बन रहे हैं।

इसके बावजूद जिम्मेदार इन मवेशियों को रोकने स्थायी समाधान नहीं खोज पा रहे हैं। गायों को तो कई बार पकड़कर खानापूर्ति करते भी हैं, लेकिन बैलों को तो पकड़ते ही नहीं, क्‍योंकि इन्हें छुड़ाने के लिए कोई नहीं आता और इस तरह निगम को एक रुपये का राजस्व नहीं मिलता। यह हाल तब है, जब निगम के जिम्मेदार इनके प्रबंधन पर 10 करोड़ रुपये से सालाना खर्च कर रहा है।
सात कांजी हाउस में 250 गोवंश

अन्ना नगर, खजूरीकला, शाहजहांनाबाद, नबीबाग, संत हिरदाराम नगर, गांधी नगर और मिसरोद को मिलाकर कुल सात कांजी हाउस हैं। इनमें करीब 250 गोवंश हैं, जो सभी गाय है।

इसलिए नहीं पकड़ते बैल

गोवर्धन शाखा के कर्मचारियों ने बताया कि गाय को पकड़ने के बाद उसके मालिक छुड़ाने आते हैं। निगम को राजस्व मिलता है। वहीं बैल को पकड़ने पर उसे छुड़ाने के लिए कोई नहीं आता है। कई दिनों तक बैल यहां बंद रहते हैं, इसके बाद छोड़ दिए जाते हैं।
सड़कों में ट्रैफिक जाम का बन रहे कारण

खुले में घूमने वाले मवेशियों से सबसे ज्यादा खतरा पैदल चलने वाले राहगीरों को होता है। साइकिल या बाइक से गुजरने वालों को भी परेशानी होती है। कई बार तो जाम की स्थिति बन रही है।

ये है कारण

- शहर के बीचोंबीच चल रही दूध डेरियां है। इनके मालिक गाय से दूध निकालने के बाद उन्हें छोड़ देते हैं।
- वर्षा के समय में मवेशियों को मक्खियां अधिक परेशान करती हैं, जिनसे बचने के लिए ये सड़कों पर आते हैं, यहां बैठते हैं, नजदीक से वाहन गुजरते हैं, उनसे मिलने वाली हवा व धुएं की वजह से मक्खियां मवेशियों का पीछा छोड़ देती हैं।

यहां से गुजर रहे हैं तो संभलकर चलें

भेल के जर्जर मकानों में मवेशी रखे जा रहे हैं। अन्ना नगर में कुछ डेहरियां चल रही हैं। यहां से छोड़े जा रहे मवेशी सड़कों पर बैठे रहते हैं। शाहपुरा में भी यही हाल है। कोलार क्षेत्र में भी खूब मवेशी है। यहीं नहीं, बैरागढ़, लाऊखेड़ी, बेहटा गांव, बरेला गांव, करोंद, भानपुर, पटेल नगर, कल्याण नगर, छोला, शिव नगर, नवीन नगर, हिनौतिया, सेमरा कला, नरेला शंकरी, विजय नगर, इंद्रपुरी, अर्जुन नगर, सोनागिरी, गोविंदपुरा सी सेक्टर, जंबूरी मैदान, कालीबाड़ी, चांदबाड़ी, बागमुगालिया, बाग सेवानिया, एम्स के पास, शक्ति नगर, साकेत नगर, बावड़िया कला, नेहरू नगर, शबरी नगर, पंचशील नगर आदि क्षेत्रों में दूध डेरियां चल रही है। जिसके कारण इन्हीं क्षेत्रों में सर्वाधिक मवेशी सड़कों पर बैठ मिलते हैं। यहां से गुजरते समय सतर्क होकर वाहन चलाएं।
अभी यह हो रहा है

- वर्तमान में सड़कों पर बैल मिलने पर 250 रुपये, गाय मिलने पर 200 रुपये, भैंस मिलने पर 300 रुपये, बछड़ा या बछिया के मिलने पर मवेशी मालिकों पर 10 रुपये प्रतिदिन जुर्माना वसूल किया जाता है।

तब मुख्यमंत्री ने कहा था 1000 रुपये जुर्माना लगाएं

मवेशियों को मालिकों द्वारा छोड़ने व उनके सड़कों पर बैठने का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आया था। तब उन्होंने मवेशी मालिकों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूल करने को कहा था। तब भी अधिकारी इसका पालन नहीं करवा पा रहे हैं।

यह बात सही है कि सड़कों पर मवेशियों की संख्या बढ़ रही है। इनके पकड़ते भी हैं, लेकिन कांजी हाउसों में इतनी क्षमता नहीं है कि सभी को पकड़कर रख सकें। मवेशी सड़कों पर न हों, इसको लेकर स्थायी समाधान खोज रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.