मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में मिला उज्‍जैन के नालों का हजारों गैलन गंदा पानी

Updated on 20-07-2023 12:26 PM
 उज्जैन। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में मंगलवार को शहर के नालों का हजारों गैलन गंदा पानी सीधे जा मिला। यह देख श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई। वजह, पानी के उपचार के लिए बिछाई 1600 मिलीमीटर (एमएम) की स्ट्राम वाटर पाइपलाइन में क्षमता से अधिक (लगभग चार हजार एमएम) पानी छोड़ना रही।

नतीजा यह निकला कि पाइपलाइन पानी का दबाव नहीं सह पाई और दो चैंबर के ढक्कन हवा में उड़ गए, सारा गंदा पानी शिप्रा में सीधे मिलने लगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। दो माह में ये तीसरी घटना है। इंजीनियरों का कहना है इस समस्या का उपाय एक ही है- नदी किनारे एक अतिरिक्त 1600 एमएम की पाइपलाइन बिछाना। क्योंकि बेगमबाग और आसपास की कालोनियों का पानी भी अब मौजूदा पाइपलाइन में छोड़ा जा रहा है, जबकि पहले आधा पानी रुद्रसागर में भरा जाता था।

मालूम हो कि बेगमबाग और आसपास की कालोनियों का गंदा पानी रुद्रसागर और शिप्रा नदी में सीधे मिलने से रोकने को नगर निगम ने आठ वर्ष पहले 1153 मीटर लंबी 1600 मिली व्यास की भूमिगत पाइपलाइन बिछवाई थी। ये पाइपलाइन हरसिदि्ध पाल से रामघाट के रास्ते सदावल ट्रीटमेंट प्लांट तक बिछाई गई थी।

तब महाकाल महालोक बनाने की योजना नहीं बनी थी। सालभर पहले तक रूद्रसागर में आसपास की कालोनियों का पानी भरा करता था, मगर महाकाल महालोक के लोकार्पण (11 अक्टूबर 2022) से रूद्रसागर में नालों का पानी मिलना रोक दिया गया और पाइपलाइन बिछाकर सारा गंदा पानी रामघाट किनारे बिछाई 1600 एमएम की पाइपलाइन में छुड़वाने को कनेक्शन जोड़ दिया।


सामान्य दिनों में तो पाइपलाइन ने दबाव सह लिया, मगर पानी का प्रेशर बढ़ने पर चैंबर उफनने, चैंबर के ढक्कन खुलने की घटनाएं होती रही। मंगलवार को जो घटना घटी, उसके सहित बीते दो माह में ऐसा तीन बार हुआ। हर बार मरम्मत कर व्यवस्था जमा दी गई, मगर मूल समस्या की जड़ समाप्त करने को योजना तक नहीं बनाई गई।

तेज बरसात के कारण भी बनी स्थिति

पूरे मामले में नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने ‘नईदुनिया’ से कहा है कि मंगलवार दोपहर तेज बरसात हुई, जिसके कारण 1600 एमएम की स्ट्राम वाटर पाइपलाइन में क्षमता से अधिक पानी पहुंचा और पाइपलाइन पानी का दबाव नहीं सह पाई। इसी कारण चैंबर के ढक्कन खुले और सारा गंदा पानी शिप्रा में जा मिला। आगे से ऐसा न हो, इसके लिए एक अतिरिक्त स्ट्राम वाटर पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाएंगे। फिलहाल मरम्मत के लिए अफसरों को निर्देशित किया है। निर्देशानुसार काम शुरू भी कर दिया गया है।

महीनेभर पहले आयुक्त दे चुके निर्देश

इसी वर्ष 21 मई और 30 जून को भी बेगमबाग क्षेत्र के नालों का गंदा पानी शिप्रा में सीधे जा मिला था। पहली घटना के बाद निगम आयुक्त ने शिप्रा शुद्धिकरण के संबंध में आवश्यक बैठक की थी। निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि मानसून आने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि शिप्रा में कहीं से भी किसी भी स्तर पर गंदा पानी ना मिलने पाए। शिप्रा की ओर जाने वाले तथा आसपास के नाले नालियों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। नालों का पानी शिप्रा में मिलने से रोकने को जो प्रबंध आवश्यक हैं, तत्काल करें।

सीवरेज प्रोजेक्ट, इस समस्या का हल नहीं

नगर निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कुछ अधिकारी शिप्रा में नालों का पानी सीधे मिलने की समस्या का हल भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन प्रोजेक्ट को बताते हैं, हालांकि उनकी इस बात से कुछ इंजिनियर इत्तफाक नहीं रखते। उनका साफ तौर पर कहना है कि सीवरेज प्रोजेक्ट, सीवर की समस्या के निदान के लिए है। वर्तमान में सीवर का गंदा पानी भी स्ट्राम वाटर लाइन में मिलता है। आगे से ऐसा नहीं होगा। सीवर का गंदा पानी सीवर लाइन से गुजरकर सुरासा में बनाए 92.5 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचेगा। हालांकि ये अभी दूर की बात है। क्योंकि दो वर्ष में पूर्ण होने वाला सीवरेज प्रोजेक्ट साढ़े पांच वर्ष बाद भी अधूरा है। दावा इस वर्ष दिसंबर तक प्रोजेक्ट पूर्ण करने का किया जा रहा है पर काम की जो गति से उससे प्रतीत होता है कि ये प्रोजेक्ट अभी लंबा खिंचेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.