नि:शुल्क कैंसर शिविर में हजारों रोगियों को मिलेगी उपचार सुविधा - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 17-02-2024 11:52 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि नि:शुल्क कैंसर शिविर से हजारों रोगियों को जाँच और उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा में 24 और 25 फरवरी को विशाल नि:शुल्क कैंसर जाँच एवं उपचार शिविर लगाया जा रहा है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मुख कैंसर तथा स्तन कैंसर रोगियों की जाँच एवं नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर की तैयारियों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पताल स्तर तक 19 फरवरी तक शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक रीवा संभाग में 57 हजार से अधिक लोगों की जाँच की गई है। इनमें से 2 हजार से अधिक कैंसर रोगियों को चिन्हित किया गया है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन की टीम को सहयोग देने के लिए संजय गांधी हास्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कालेज की टीम तैनात रहेगी।

कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान पूर्ण उपचार में अहम

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाने पर इसका पूरी तरह से उपचार संभव है। समय पर उपचार न होने पर कैंसर की समस्या जटिल और कष्टप्रद हो जाती है। शिविर के माध्यम से रोगियों की जाँच कर हजारों लोगों में प्रारंभिक स्तर पर समस्या का चिन्हांकन कर समय से निदानात्मक कार्यवाही की जा सकती है। रीवा के सेवाभाव से कार्य करने वाले सक्रिय सामाजिक संगठन और संस्थाएं भी शिविर की सफलता के लिये सराहनीय योगदान दे रहे हैं। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाए।

रीवा में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

एक लाख व्यक्ति होंगे लाभान्वित

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी समय में स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से रीवा में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें एक लाख से अधिक व्यक्तियों की नि:शुल्क जाँच और उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रीवा को स्वस्थ और खुशहाल बनाएंगे।

कैंसर संकेत एप से प्रारंभिक लक्षणों की सरलता से की जा सकती है जाँच

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर रोगियों की पहचान के लिए लगाए जा रहे शिविरों में पहुंच कर आमजन अपनी जाँच कराएं। कैंसर रोग की पहचान के लिए कैंसर संकेत एप को अधिक से अधिक व्यक्ति डाउनलोड करें। ऐप में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की सरलता से जाँच की जा सकती है।

नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सौरभ सोनवणे, नोडल अधिकारी सोनाली देव, डीन मेडिकल कालेज रीवा डॉ. मनोज इंदुलकर, विभिन्न सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, एसोसिएशन, जन अभियान परिषद तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.