भोपाल में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, झूठी निकली सूचना
Updated on
11-03-2025 12:41 PM
भोपाल : भोपाल में 21 दिनों में दूसरी बार दो स्कूलों में ई-मेल कर तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तीनों स्कूलों की जांच की तो पूरा मामला फर्जी निकला।टीटी नगर और गांधीनगर थाना पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
पहले सेंट मेरी स्कूल में मिली धमकी
टीटीनगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि सेंट मेरी स्कूल में सुबह साढ़े दस बजे मेल आई , जिसमें 2 बजकर 45 मिनट पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
सूचना मिलते ही डाग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। जांच में कुछ नहीं मिला और सूचना झूठी निकली। इसी मेल में केंद्रीय विद्यालय को भी बम से उड़ाने की सूचना दी गई थी। वहां भी सर्चिंग की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।
इसी तरह की ई-मेल गांधीनगर थाना क्षेत्र के बड़वाई के पास पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में मिली। इसकी सूचना गांधीनगर थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में गांधीनगर थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की।
साइबर सेल जांच में जुटा
सोमवार को जिन दो स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिली, अब स्कूल प्रबंधन से जानकारी लेकर राज्य साइबर सेल और साइबर क्राइम पुलिस जांच कर रही है। अब यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल से झूठी सूचना किसने और क्यों दी।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…