महिला की कार के टायर पंचर कर दी धमकी:CCTV से आरोपी बेनकाब

Updated on 04-07-2025 01:16 PM

भोपाल के कोलार रोड निवासी एक महिला ने अपने साथ हो रही लगातार मानसिक प्रताड़ना और जानलेवा साजिश की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि एक युवक ने न सिर्फ उसकी कार के चारों टायर जानबूझकर पंचर किए, बल्कि उसे बुरी नीयत से घूरकर अश्लील बातें भी कीं।

कमलानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमलानगर पुलिस ने आरोपी राजकुमार पांडे के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की भूमिका साफ दिख रही है।

32 वर्षीय माधुरी (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया कि उनका और उनके पति का एमपी ऑनलाइन का ऑफिस कोटरा सुल्तानाबाद में है। 31 मई की दोपहर करीब 2.30 बजे उन्होंने अपनी कार (MP 04 EC 3685) दुकान के पास जगह नहीं मिलने के कारण पास ही स्थित राजकुमार पांडे के ऑफिस के सामने खड़ी कर दी थी।

शाम करीब 6.30 बजे जब वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ घर लौट रहीं थीं, तभी खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल के घाटी के पास उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। किसी तरह उन्होंने कार को कंट्रोल किया तो पता चला कि गाड़ी के चारों टायर पंचर थे। टायर ठीक कराने पर मैकेनिक ने उन्हें बताया कि चारों टायर जानबूझकर पंचर किए गए हैं।

CCTV में कैद हुआ आरोपी महिला ने इसकी शिकायत अगले दिन कमलानगर थाने में की, जहां उन्हें बताया गया कि कार के टायर पंचर करने की घटना CCTV में कैद हो चुकी है और उसमें आरोपी राजकुमार पांडे साफ नजर आ रहा है। महिला का कहना है कि 20 जून को उन्होंने आरोपी से जब इस बारे में पूछा तो वह न सिर्फ बुरी नीयत से घूरने लगा बल्कि कहने लगा, तुम मुझे अच्छी लगती हो, कई दिन से तुमसे बात करना चाहता था, मौका नहीं मिला तो गाड़ी के टायर पंचर कर दिए। मैं तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के साथ कुछ भी कर सकता हूं।" महिला का आरोप है कि डर और बदनामी के कारण वह पहले शांत रही लेकिन अब पति को सारी बात बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

झूठे केस में फंसाने की साजिश, हाईकोर्ट जाएंगे

टायर पंचर की एफआईआर में आरोपी बनाए गए वरिष्ठ अधिवक्ता और व्यापारी संघ अध्यक्ष राजकुमार पांडे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह झूठा और आधारहीन बताया है। उन्होंने इसे छवि खराब करने की साजिश करार देते हुए कहा कि इस मामले में जल्द ही हाईकोर्ट में एफआईआर निरस्त कराने रिट याचिका दायर करेंगे।

राजकुमार पांडे ने कहा, “मैं भोपाल का वरिष्ठ अधिवक्ता हूं और व्यापारी संघ का अध्यक्ष भी हूं। पांडे ने आरोप लगाने वाली महिला के दावे को नकारते हुए कहा कि उसकी गाड़ी तीन दिन तक उनके ऑफिस के सामने खड़ी रही। उन्होंने बताया, “कोटा सुल्तानाबाद क्षेत्र के व्यापारियों को भी नहीं पता था कि वह गाड़ी किसकी है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तब गाड़ी का टायर पंचर किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.