तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते के इंतजार में 7 लाख कर्मचारी, केंद्र ने 2 प्रतिशत डीए और बढ़ाया

Updated on 29-03-2025 12:21 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के सात लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी पिछले नौ माह से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत डीए दे रही है, जबकि शुक्रवार को दो प्रतिशत और बढ़ोतरी की घोषणा की। इस बीच, राज्य के कर्मचारियों को अभी 50 प्रतिशत डीए ही मिल रहा है, जिससे अंतर अब पांच प्रतिशत हो गया है।

केंद्र ने बढ़ाया डीए

  • केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2025 से लागू होने वाला दो प्रतिशत डीए बढ़ाकर कुल 55 प्रतिशत कर दिया है। दूसरी ओर, प्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 2025-26 के बजट में राज्य सरकार तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
  • नौ महीने से राज्य कर्मचारियों को तीन प्रतिशत कम डीए मिल रहा था, जो अब पांच प्रतिशत कम हो गया है। केंद्र ने नए वेतन आयोग के गठन की भी घोषणा की है, जो 50 प्रतिशत डीए की सीमा पार करने के बाद परंपरा रही है।

पहले चलता था समानांतर बढ़ोतरी का सिलसिला

  • वर्ष 2024 से पहले, जब भी केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाती थी, मध्य प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता व राहत में वृद्धि कर देती थी।
  • जून-जुलाई में होने वाली डीए बढ़ोतरी इस बार केंद्र ने मार्च में ही कर दी। लेकिन राज्य सरकार ने इस दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया, जिससे कर्मचारियों में निराशा है।

बढ़ता अंतर

केंद्र के 55 प्रतिशत डीए के मुकाबले राज्य का 50 प्रतिशत डीए कर्मचारियों के बीच असंतोष का कारण बन रहा है। कर्मचारी संगठन अब सरकार से जल्द घोषणा की मांग कर रहे हैं, ताकि यह अंतर कम हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.