भोपाल नगर निगम की गौशाला में भूख-प्यास से मर गईं तीन गायें, आठ गंभीर

Updated on 10-04-2025 01:08 PM
भोपाल। भोपाल नगर निगम की अरवलिया गौशाला में बुधवार को तीन गायों की भूख-प्यास से मौत हो गई। वहीं आठ से अधिक की हालत गंभीर है। हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गोशाला में प्रशासनिक टीम के पहुंचने तक गायों के लिए चारा-पानी का इंतजाम तक नहीं था। इस कड़ी धूप में सैकड़ों गोवंश खुले मैदान में थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में प्रदर्शन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता शुभम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दावा किया कि गौशाला में 10 से 15 गोवंश की मौत हुई है। इसमें से कई के शव तालाब के किनारे फेंक दिए गए हैं।

रिकॉर्ड में 665 गोवंश, मिले इससे आधे

बजरंग दल मध्य भारत प्रांत के संयोजक सुशील सुडेले ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर तीन गायें मृत मिली थीं। वहीं सात गोवंश मरणासन्न अवस्था में थे। वहां कई अनियमितताएं हैं। 665 गोवंश के रखे जाने का रिकॉर्ड है, लेकिन वहां 300-400 गोवंश मौजूद थे।

300 से ज्यादा गायों के लिए चार बोरी भूसा रखा था

इतने गोवंश के लिए केवल चार बोरी भूसा रखा मिला। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हुआ उसके बाद आनन-फानन में अधिकारियों का दल वहां पहुंचा। मृत गायों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मरणासन्न गायों का इलाज शुरू हुआ है। हुजूर के नायब तहसीलदार संतोष दुबे ने बताया कि घटना के बाद गौशाला में चारे की व्यवस्था करा दी गई है।

अधिकारी बोले- बीमारी से मर जाते हैं गोवंश

नगर निगम के गोवर्धन परियोजना अधिकारी समुंदर शर्मा का कहना है कि यहां बीमार गोवंश को भेजा जाता है, जिनकी हालत पहले से ही खराब होती है। उनका कहना है कि रोजाना 10 बीमार गोवंश को पकड़ा जाता है और गौशाला भेजा जाता है, जहां वे बीमारी से मर जाते हैं।

शाखा का बजट 40 करोड़, फिर गोवंश को नहीं मिल रहा चारा

नगर निगम की गोवर्धन शाखा परियोजना का सालाना बजट 40 करोड़ रुपये है। इसके बाद भी गोवंश को पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। नगर निगम द्वारा शहर में संचालित किए जा रहे पांच काजी हाउस की भी स्थिति कुछ इसी तरह है।

बीमार गोवंश को उपचार के लिए भेजा

मामले की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। जांच में दो बेसहारा गोवंश की मौत हो चुकी थी, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। सात-आठ बीमार गोवंश को उपचार के लिए भेजा गया। - रणवीर सिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम, भोपाल

आयुक्त से इसकी जांच कराने को कहा

भोपाल नगर निगम की गौशाला में गोवंश के मृत होने का मामला संज्ञान में है। नगर निगम आयुक्त से इसकी जांच कराने को कहा गया है। - कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.