तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग ओलिंपियाड का आयोजन 18 जून से, देशभर के 1200 विद्यार्थी होंगे शामिल

Updated on 17-06-2023 06:06 PM
भोपाल। शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से पहली बार राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय योग ओलिंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आनलाइन शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल उपस्थित होंगे। इसके अलावा एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन 18 जून को भोपाल स्थित रवींद्र भवन में प्रातः 10 बजे किया जाएगा।

इस ओलिंपियाड में शामिल होने के लिए दूसरे प्रदेशों से विद्यार्थियों का आना प्रारंभ हो गया है। इसमें करीब 1200 विद्यार्थी शामिल होंगे। राष्ट्रीय योग ओलिंपियाड कार्यक्रम का प्रारंभ 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से शुरू किया गया। योग ओलिंपियाड के माध्यम से राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के आधारभूत चरण 2023 में वर्णित पंच कोश को व्यवहार में लाने का प्रयास किया जा रहा है। 18 से 20 जून तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय योग ओलिंपियाड के लिए देश के 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद, राष्ट्रीय आदिवासी विद्यार्थी शिक्षा समिति एवं बहुद्देशीय विद्यालय के योग विद्यार्थी शामिल होंगे। अब तक अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बहुद्देशीय विद्यालय, भुवनेश्वर, ओडिशा आदि के योग विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ आ चुके हैं। इसमें प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से आठ विद्यार्थी प्रारंभिक स्तर एवं आठ विद्यार्थी हाई स्कूल स्तर के हैं, जिसमें से 50 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.