जैन समाज का तीन दिवसीय ऑनलाईन परिचय सम्मेलन आज से

Updated on 18-12-2021 05:48 PM

भोपाल। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन का आयोजन ऑनलाईन (जूम एप) से किय जाएगा। इसके साथ ही युवक-युवतियों की पूर्ण जानकारी एवं बायोडाटा के साथ 4863 युवक-युवतियों का पूर्ण विवरण मिलन स्मारिका मैं प्रकाशित किया गया है युवक और युवतियों की स्मारिका है दो अलग-अलग स्मारिका  प्रकाशित की गई हैं।  देश-विदेशों के प्रतिभागियों के लिए परिचय सम्मेलन 18, 19 और 20 दिसंबर 2021 को जूम एप के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

इस परिचय सम्मेलन के लिये अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया कि भोपाल के जवाहर चौक स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 18, 19 एवं 20 दिसम्बर 2021 को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन (जूम एप) के माध्यम से किया जा रहा है। युवक-युवती मोबाइल एप जूम के जरिए एक-दूसरे को अपना-अपना परिचय देंगे। कोरोना के कारण ऑनलाईन चुनेंगे जीवन साथी-

इस परिचय सम्मेलन के लिये देश विदेशों से अभी तक 4863 एंट्री प्राप्त हो चुकी है। जिसमें लड़कों की एंट्री 2510 है और लड़कियों की एंट्री 2353 हुई है। यह एंट्रियां पिछले वर्ष की तुलना में 13.6 प्रतिशत अधिक हैं। श्री जैनाविन ने बताया कि परिचय सम्मेलन को जूम एप यूट्यूब चैनल  पर भी ऑन लाईन प्रसारण किया जाएगा।  यह व्यवस्था तीनों दिन रहेगी।

श्री जैनाविन ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी कोविड-19 के संक्रमण के चलते परिचय सम्मेलन ऑनलाईन किया गया था और इस वर्ष भी भारत में तीसरी लहर की आशंका तथा ओमिक्रॉन के बढ़ते सक्रमण के कारण श्री दिगम्बर जैन समाज परिचय सम्मेलन की  समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी परिचय सम्मेलन ऑन लाईन ही किया जावे। समीति के निर्णय एवं सभी के स्वास्थ्य की दृष्टि से  परिचय सम्मेलन ऑन लाईन किया जा रहा है।

परिचय सम्मेलन के प्रवक्ता  जैनाविन ने बताया किया  सम्मेलन को  सफल् बनाने के लिए अध्यक्ष मनोहरलाल टोंग्या ने संपादक प्रोफ़े एनसी जैन , मुख्य संयोजक राकेश सिंघई, पंडित सुभाष जैन ,महामंत्री इनजी विनोद जैन , पदम सेठी ,राकेश लहरी, आदित्य मनिया, प्रभात चक्रवर्ती ,मुकेश चौधरी, विजय शाहगढ़, विनोद भिंड चंद्र कुमार जैन, मयंक जैन, नितिन जैन, राजीव जैन 'सर' आनंद कुमार आदि सहित  समाज के अन्य लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.