खंभे में करंट उतरने से तीन बकरियों की मौत, गुस्साए रहवासियों ने बिजली कर्मचारियों को पीटा

Updated on 28-06-2024 12:18 PM
 भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की नया बसेरा बस्ती में गुरुवार को बिजली के एक खंभे में कंरट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन बकरियों की मौत हो गई। वहीं जब शिकायत मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी गड़बड़ी को ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचे तो रहवासियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।पुलिस के मुताबिक नया बसेरा में सुलभ काम्पलेक्स के पास वाले बिजली के खंभे में सुबह करंट उतर गया था, जब बकरियां इसके संपर्क में आईं तो करंट से उनकी मौत हो गई। सूचना पर बिजली विभाग से राजू कुशवाहा अपने साथियों के साथ इसे ठीक करने पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और मारपीट शुरू कर दी। फरियादी विद्युत कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र अहिरवार और उसके साथियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, महिला झुलसी

उधर, निशातपुरा थाना इलाके में हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय रक्षा पत्नी संजय यादव नवीबाग में सरकारी स्कूल के पास परिवार के साथ रहती है।

बुधवार दोपहर को वह छत पर कपड़े डालने गई थीं। इस दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से बुरी तरह झुलस गईं। धमाके की आवाज सुनकर स्वजन और पड़ोसी दौड़े और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली सूचना पर एएसआइ हरीनारायण कुशवाहा ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.