रिश्वत लेने-देने के आरोप में रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर सहित तीन गिरफ्तार

Updated on 25-07-2023 01:39 PM
भोपाल । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की टीम ने सोमवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने-देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके निगम, कंस्ट्रक्शन कंपनी का महाप्रबंधक स्तर का अधिकारी और डिप्टी चीफ इंजीनियर का सहायक कर्मचारी (टेक्नीशियन) शामिल है। पूछताछ के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के एक अधिकारी भी हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसी ने देर रात तक जबलपुर, भोपाल, कटनी, छिंदवाड़ा और अन्य स्थानों में इनके कार्यालय और संबंधित अन्य जगहों पर छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में इनसे जुड़े अन्य लोगों से भी सीबीआइ पूछताछ करेगी।

एनओसी की जरूरत थी

एनएचएआइ द्वारा कटनी में सड़क बनाई जा रही है। इसका काम श्रीजी इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है। सड़क निर्माण में रेलवे के एक पुल के चलते दिक्कत आ रही थी। इसके लिए निर्माण कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की आवश्यकता थी।

50 हजार रुपये की रिश्वत

सीबीआइ की भोपाल टीम को सूचना मिली थी कि एनओसी देने के लिए जबलपुर में मुख्य रेलवे स्टेशन के पास नीलांबरी गेस्ट हाउस में रेलवे के इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत निर्माण कंपनी के एक अधिकारी द्वारा दी जा रही है। जांच एजेंसी की टीम भी गेस्ट हाउस के पास पहुंच गई।

आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

टीम ने यहां इंजीनियर के एक सहायक कर्मचारी और निर्माण एजेंसी के अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते-देते गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपितों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.