सीधी जिला अस्पताल में तीन घायलों को नहीं मिला इलाज, तड़प-तड़पकर हो गई मौत

Updated on 06-10-2024 12:25 PM
सीधी। सीधी जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी तड़त-तड़पकर मौत हो गई।

इस घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सड़क हादसे में मारे गए तीनों लोग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरोहर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार ये तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर पीपरोहर गांवे से बहरी जा रहे थे।


ट्रक ने मार दी थी बाइक को टक्कर


इस दौरान नेशनल हाईवे 39 पर नेबुहा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए थे। इलाज के लिए इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कोई डॉक्टर नहीं मिलने और समय पर उपचार नहीं होने से तीनों तड़पते रहे और अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।


घटना से गुस्साए स्वजन


स्वजन बार-बार जिला अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों को तीनों घायलों का जल्दी उपचार शुरू करने की गुहार लगाते रहे। किसी ने उनकी नहीं सुनी, इस दौरान एक-एक करके तीनों की सांसें थम गईं। यह देख स्वजन आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हादसे के मामले में बहरी और सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.