यूजी-पीजी की तीन लाख 98 हजार सीटें रह गई खाली, अंतिम चरण में मात्र साढ़े 10 हजार प्रवेश

Updated on 13-10-2023 12:41 PM
भोपाल। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) में इस बार नौ लाख 91 हजार सीटों में से कुल पांच लाख 93 हजार सीटों पर प्रवेश हुए हैं। इसके साथ ही कुल आठ चरणों की अतिरिक्त काउंसलिंग के बाद भी कालेजों में तीन लाख 98 हजार सीटें इस वर्ष खाली रह गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष सीटें अधिक थीं। इसके अलावा पुराने कोर्सेस में विद्यार्थियों की रुचि कम होने से यह सीटें खाली रही हैं।
प्रदेश की करीब पौने चार लाख सीटों के लिए आठवें चरण की कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। अब अपग्रेडेशन से खाली सीटों पर प्रवेश के लिए 14 अक्टूबर तक फीस जमा करके आवेदन किया जा सकेगा। प्रदेश भर के कालेजों में यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने आठवां अतिरिक्त चरण शुरू किया था। इस चरण में यूजी और पीजी को मिलाकर कुल साढ़े 10 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यूजी में कुल 7293 और पीजी में 3207 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

आंकड़ों की नजर में

प्रदेश में कालेजों की संख्या-1373

सीटों की संख्या- 9.91 लाख

यूजी में प्रवेश- 4.40 लाख

पीजी में प्रवेश- 1.53 लाख

यूजी व पीजी में कुल प्रवेश- 5.93 लाख

खाली सीटें-3.98 लाख

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.