रफ्तार से हारी तीन जिंदगियां...:120 की रफ्तार से पेड़ से टकराई कार दो टुकड़ों में बंटी, तीन दोस्तों की मौत

Updated on 24-05-2025 12:51 PM

इंदौर-भोपाल रोड पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक दोस्त गंभीर है। हादसा रात करीब दो बजे खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में फॉरच्यून होटल के पास हुआ। चारों दोस्त सीहोर के एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। कार प्रीत आहूजा चला रहा था। उसके साथ विशाल डाबी, पंकज सिसोदिया और राहुल कंडारे (27) सवार थे।

तेज रफ्तार में कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार दो हिस्सों में बंट गई। प्रीत, विशाल और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल गंभीर रूप से घायल है और निजी अस्पताल में भर्ती है। हादसे का एक फुटेज ही सामने आ पाया है, जो घटनास्थल से 100 मीटर दूर का है। इसमें पेड़ से हुई टक्कर से पहले कार का तेज हॉर्न बजता सुनाई दे रहा है। कार प्रीत के बड़े भाई कमलेश की है, जिसे वह घर से बगैर बताए लेकर निकला था।

कपड़ों की दुकान पर काम करते थे चारों दोस्त:

प्रीत के भाई कमलेश का कहना है कि एक ही मोहल्ले में रहने वाले चारों बचपन के दोस्त थे। इनमें प्रीत बैरागढ़ में अपनी कपड़े की दुकान पर बैठता था, जबकि पंकज, विशाल और राहुल भी कपड़े की अलग-अलग दुकानों में काम करते थे। प्रीत रोज की तरह गुरुवार शाम भी दुकान जाने के लिए घर से निकला था।

लेकिन वह दोस्तों के साथ घूमने निकल गया। रात ढाई बजे उसे कॉल किया जो किसी राहगीर ने रिसीव किया। तब इस हादसे का पता चला। विशाल और प्रीत 12वीं तक पढ़े थे, जबकि पंकज ने 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

बेसहारा हुए नेत्रहीन पिता: इस दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। इनमें पंकज घर का इकलौता बेटा था। पुलिस ने बताया कि उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो चुका है। पिता नेत्रहीन हैं। बड़ी बहन की शादी के बाद पंकज ही पिता की देखरेख करता था। अब बेटे के चले जाने से वह हमेशा के लिए बेसहारा हो गए।”

हादसे के बाद 110 पर आकर रुका स्पीडोमीटर

हादसे के बाद कार का स्पीडोमीटर 110 किमी/घंटा पर आकर रुक गया। जानकार बताते हैं कि हादसे के वक्त रफ्तार 120 किमी/घंटा या इससे ज्यादा रही होगी। क्योंकि पेड़ से हुई टक्कर के बाद अचानक कार रुक गई। जब तक स्पीडोमीटर और नीचे आता, इससे पहले ही इंजन डेड हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.