तीन नकाब पहने घर में घुसे चोरों ने कहा- 20 लाख रुपये और दो किलो सोना कहां रखा ... एक बाहर कर रहा था निगरानी, सरगना के इशारे पर फायरिंग; पांच गिरफ्तार

Updated on 13-11-2024 12:41 PM

 जबलपुर । जबलपुर के पॉश कॉलोनी कचनार सिटी के एक बंगले में घुसकर पिस्टल और बका की नोंक पर रिटायर्ड सीएमएचओ से आरोपियों ने लूट की। तीन नकाब पहनकर घर के भीतर घुसे थे, तो वहीं एक घर के बाहर निगरानी कर रहा था। वहीं तिलवारा के शाहनाला के पास पान दुकान संचालक पर संजय उपाध्याय पर पुरवा निवासी अनुज खटीक और डिंडौरी निवासी अंकुश बैरागी ने गैंग के सरगना संजू सारंग के इशारे पर फायरिंग की थी। संजू ने ही उन्हें पिस्टल और बाइक दी थी।


देसी पिस्टल, चाइना चाकू, कारतूस, बका जब्त


मामले में तिलवारा पुलिस ने मंगलवार को अनुज, अंकुश, संजू और उसके दो अन्य गुर्गो ईलू तिवारी और शुभम पंडित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, बका, चाइना चाकू व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है।


गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जुलूस भी निकाला


आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला। लंगड़ाते हुए पुलिस के सहारे अनुज चल रहा था, वहीं अंकुश उसके पीछे था। यह देख सड़क पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया था। पुलिस के अनुसार संजू सारंग पर 26 और अनुज पर 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


आरोपियों ने फायर किया लेकिन बुलेट अटक गई


रमनगरा निवासी संजय उपाध्याय उर्फ संजू की पान की दुकान है। रविवार दोपहर संजय घर के पास बैठा था। तभी वहां अनुज बाल्मीक साथी अंकुश उर्फ काला के साथ पहुंचा। संजय से विवाद किया। आरोपियों ने पिस्टल निकाली और संजय पर तानकर फायर किया लेकिन बुलेट अटक गई। आरोपित वहां से भाग निकले। घटना के बाद संजय तिलवारा थाने पहुंचा। वहां शिकायत दर्ज करा लौट रहा था, तभी शाहनाला के पास आरोपियाें ने उस पर फायर कर जख्मी कर दिया था।


सीढ़ियों से गिरकर आरोपित का पैर टूटा


वारदात के बाद पुलिस ने अनुज के घर पर दबिश दी, तो अनुज पुलिस को चकमा देने के लिए घर से भागा, लेकिन वह सीढि़यों से गिर गया। जिस कारण उसका पैर टूट गया। इधर अंकुश को पुलिस टीम ने डिंडौरी से और संजू, ईलू और शुभम को तिलवारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।


दूसरी खबर : सीएमएचओ के घर लूटपाट का मामला, आरोपित फरार


पॉश कॉलोनी कचनार सिटी के एक बंगले में लूट मामले में पुलिस को यह भी अंदेशा है कि आरोपियों ने पहले वहां रैकी की और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और पुलिस के सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की मैपिंग कर रही है। वहीं उनसे भी पूछताछ की जा रही है, जो पूर्व में संपत्ति सम्बंधी अपराधों के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके है।


पिस्टल और बका अड़ाया


रायसेन से सीएमएचओ के पद से रिटायर्ड हए डॉ. महेन्द्र कुमार खरे (79) कचनार सिटी के ई-7 विला में अकेले रहते हैं। रविवार तड़के लगभग चार बजे तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुसे। बदमाशों ने उन्हें पिस्टल और बका अड़ाया और जान से खत्म करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपियों ने वहां से दो हजार रुपए नकद, दो हाथ घड़ी और मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में विजय नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।


20 लाख और दो किलो सोना


घर में घुसने के बाद बदमाश बार-बार डॉ. खरे से पूछ रहे थे कि घर में रखे 20 लाख रुपये और दो किलो सोना कहां रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.