भोपाल में तीन नवविवाहिताओं ने की खुदकुशी:प्रताड़ित करने वाले तीनों पतियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Updated on 05-07-2025 01:21 PM

राजधानी में घरेलू हिंसा की वजह से एक ही दिन में तीन नवविवाहिताओं ने अलग-अलग इलाकों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटनाएं एमपी नगर और कोलार थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में पतियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज किया है।

पैसों के लिए प्रताड़ित करता था पति

एमपी नगर में रहने वाली 25 वर्षीय फरहा खान ने 16 जून को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले की जांच कर रहे एसीपी अक्षय चौधरी के अनुसार, फरहा का पति आमिर उसे लगातार मायके से पैसे लाने के लिए दबाव डालता था। घटना वाले दिन भी आमिर ने फरहा को मायके भेजा था। जब वह पैसे नहीं ला सकी तो तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। फरहा की मौत के बाद परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आमिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कोलार में दो ने की आत्महत्या

कोलार क्षेत्र में भी दो नवविवाहिताओं ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली।पहली घटना में 21 वर्षीय संगीता कपाड़िया ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी। जांच में सामने आया है कि उसका पति छोटू कपाड़िया उसे मानसिक रूप से परेशान करता था।वहीं दूसरी घटना में 23 वर्षीय पूजा मौर्य ने पति अजय मेवाड़ा की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। दोनों मामलों में भी पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने तीनों घटनाओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी केस में पीड़िताओं के परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले सबूतों को प्रमुख आधार बनाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.