डोडा चूरा की तस्करी करने वाले पिता-पुत्र सहित तीन को 14-14 वर्ष की सजा

Updated on 26-07-2024 12:10 PM
 भोपाल। राजधानी के विशेष न्यायाधीश( एनडीपीएस) प्रशांत शुक्ला के न्यायालय ने छह वर्ष पुराने डोडा चूरा की तस्करी के मामले में आरोपित पिता-पुत्र बाबू खां ,रईस खां और उनके ड्राइवर शांतिलाल को 14-14 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया है। उन पर और एक-एक लाख रूपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। इस प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक विक्रम सिंह एवं नीरेन्द्र शर्मा ने की।

यह था मामला
लोक अभियोजक विक्रम सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर 2017 को ईंटखेडी थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबू खां, रईस खां, शांतिलाल परेवाखेड़ा के जैन गोडाउन में मादक पदार्थ डोडाचूरा रखे हुऐ हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर दबिश दी और गोडाउन पर कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर चार स्थानों पर भरकर रखीं प्लास्टिक की बोरियों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान तीन स्थानों रखी बोरियों में डोडा चूरा का पाउडर पाया गया। एक ढेर में मूंगफली के छिलके मिले।
घटना स्थल पर मिले बाबू खां उसके बेटे रईस और वाहन चालक शांतिलाल को गिरफ्तार कर माल को सील किया गया था। सभी ढेरों से मादक पदार्थ के पांच-पांच किलो के सैंपल निकाले गए। इन सैंपलों को जांच हेतु आरएफएसएल, भोपाल भेजा गया। वहां बरामद माल के डोडा चूरा होने की पुष्टि हुई। कुल 593 बोरियों में 175 क्विंटल डोडा चूरा पाया गया। 187 बोरियों में मूंगफली के छिलके मिले थे। जांच कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया था। अभियोजन के साक्ष्यों, तर्कों एवं दस्तावेजों पर सहमत होकर कोर्ट ने आरोपितों को दंडित किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.