भोपाल में बोगदा पुल के आस-पास 9 अगस्त तक बंद रहेंगे तीन रास्ते, ये है नया रूट

Updated on 13-07-2024 12:51 PM
भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना में पुल बोगदा के पास मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए आम लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुल बोगदा पर आने वाले तीनों तरफ के रास्तों को बंद कर यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक का मार्ग परिवर्तित किया गया है।इस बात की सूचना निर्माण कंपनी द्वारा यातायात पुलिस को दी गई है। सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से निर्माण कार्य के दौरान 14 जुलाई रविवार से नौ अगस्त तक पुल बोगदा के आसपास के तीन मार्ग यातायात के लिए बंद रहेंगे।

ये मार्ग रहेंगे प्रतिबधित

भारत टाकीज से बोगदा पुल होकर प्रभात चौराहा तक।
जिंसी धर्मकांटा से बोगदा पुल होकर प्रभात चौराहा तक।

प्रभात चौराहा से (बोगदा पुल होकर) जिंसी धर्म कांटा तक एवं भारत टाकीज तक।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाकीज अथवा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर छह की ओर आवागमन करने के लिए प्रभात चौराहा, परिहार चौराहा (अशोका गार्डन), 80 फीट रोड-स्टेशन बजरिया तिराहा-भारत टाकीज ओवर ब्रिज-संगम टाकीज तिराहा होकर भारत टाकीज एवं रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर छह की ओर आवागमन कर सकेंगे।

इसी प्रकार भारत टाकीज अथवा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर छह से प्रभात चौराहा की ओर आवागमन करने के लिए संगम टाकीज तिराहा-भारत टाकीज ओवर ब्रिज-स्टेशन बजरिया तिराहा-80 फीट रोड-परिहार चौराहा(अशोका गार्डन) से प्रभात चौराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

हल्के वाहन/दोपहिया वाहन

मैदा मिल रोड से जिंसी धर्म कांटा होकर भारत टाकीज की ओर आवागमन करने वाले वाहन मैदा मिल रोड, स्लाटर हाउस, जिंसी धर्म कांटा, जिंसी पुलिस चौकी, नीम वाली सड़क से शिव मंदिर, पुल पातरा से भारत टाकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।

इसी प्रकार भारत टाकीज से मैदा मिल रोड की ओर आवागमन करने के लिए भारत टाकीज, पुल पातरा, शिव मंदिर, नीम वाली सड़क, जिंसी पुलिस चौकी, जिंसी धर्म कांटा, स्लाटर हाउस होकर मैदा मिल की ओर आवागमन कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.